yashraj mukhate
yashraj mukhate

Yashraj Mukhate: साल 2024 की शुरुआत में ही कई सेलेब्स शादी के बंधन में बँध गए हैं तो कई इस बंधन में बँधने वाले हैं। रकुल प्रीत – जैकी भगनानी की शादी हो या फिर इरा खान – नूपुर शिखरे की शादी हो फैंस ने इनपर अपना भरपूर प्यार लुटाया। फिर अभी तो साल के दो महीने ही बीते हैं अभी न जाने कितने सेलेब्स शादी के बंधन में बँधेंगे। अब शादी को लेकर एक और खबर सामने आयी है एक और सेलिब्रिटी ने शादी कर ली है। जी हाँ यूट्यूबर और कंपोजर यशराज मुखाटे ने भी शादी कर ली है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उन्होंने अपने फैंस को अपनी शादी की जानकारी दी। तो चलिए जानते हैं क्या पोस्ट किया यशराज ने।

read also: कौन है शाहरुख़ की पसंद जिसने ‘जवान’ के म्यूजिक पर किया काम: Jawan Songs Composer

यूट्यूबर और कंपोजर यशराज मुखाटे ने शादी कर ली है। यशराज ने अपने इंस्टाग्राम आई डी से अपनी शादी की जानकारी दी। यहाँ यशराज ने अपने फैंस को एक नहीं बल्कि दो खुशखबरी दी। उन्होंने एक खूबसूरत तस्वीर साझा की जिसमें यशराज और उनकी पार्टनर अल्पना लीगल डॉक्युमेंट्स साइन करते नज़र आ रहे हैं। अल्पना ऑरेंज – गोल्डन साड़ी पहने बेहद खूबसूरती से मुस्कुराती नज़र आ रही हैं वहीं यशराज ऑफ वाइट शेरवानी में नज़र आए। यशराज ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा कि आज दो मेजर कोलैब हुए, पहला मैंने और अल्पना ने शादी की और दूसरे कोलैब का लिंक बायो में हैं एन्जॉय कीजिये। जिस दूसरे कोलैब की बात यशराज कर रहे हैं वो उनका सॉन्ग है ‘मनधागा’ जिसे उनकी शादी के दिन ही रिलीज़ किया गया है। ‘मनधागा’ के लिरिक्स को अन्विता दत्त ने तैयार किया है। इसे यशराज , जसलीन रॉयल और अमित त्रिवेदी ने गाया है।

यशराज मुखाटे अब अपना गाना भी ला चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यशराज को पहचान कैसे मिली थी। सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में फेमस डायलॉग था कि ‘रसोड़े में कौन था’ इसी डायलॉग को लेकर यश ने बेहतरीन गाना बनाया, इसने लोगों को काफी गुदगुदाया। इसके साथ ही उन्होंने ‘पावरी हो रही है’ करके भी गाना बनाया। ये गाना वायरल वीडियो से प्रेरित था। इसे भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड भी हुआ था।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...