सस्ती-सस्ती चीजों से घर को दें क्लासी लुक
Budget Home Decor ideas: घर के लुक को शानदार बनाने के लिए आप कुछ सस्ते और सही आयटम का चुनाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
Budget Home Decor: घर की अच्छे से साफ-सफाई के साथ-साथ अगर घर का लुक क्लासी नजर आए, तो इससे घर में कुछ समय बिताने का मन करता है। वहीं, अगर घर बिखरा-बिखरा सा रहे, तो घर में भी रहने का मन नहीं करता है। खासतौर पर जब आप घर से ऑफिस जाते हैं, तो घर का लुक काफी ज्यादा मेटर करता है। घर अगर अच्छे से डेकोरेट रहे तो इससे सारी थकान कम हो जाती है। इसलिए घर को क्लासी लुक देना बहुत ही जरूरी है। लेकिन आप में से कई लोग सोच रहे होंगे कि घर को अच्छा लुक देने के लिए महंगे-महंगे डेकोरेटिव आयटम कहां से लाएं? अगर आप ऐसा सोच रहे हैं, तो परेशान न हों। घर के लुक को आप सस्ती चीजों से भी परफेक्ट बना सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि लुक को बेहतर करें। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार-
Also read: क्यों न आजमाएं कुछ घरेलू नुस्खे!
घर के कलर्स को सही करें चुनाव
घर के लुक को क्लासी देने के लिए जरूरी नहीं है कि आप महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का प्रयोग करें, बल्कि रंगों से भी घर के लुक को परफेक्ट बनाया जा सकता है। कोशिश करें कि अपने घर के वॉल को आप व्हाइट रखें। इसके साथ ही म्यूटेड अपहोल्स्ट्री वाले सोफे के साथ थोड़ से करलफुल कुशन के साथ घर को क्लासी लुक दें। ध्यान रखें कि घर के लुक को परफेक्ट बनाने के लिए कलर का काफी महत्व होता है। इसलिए घर को पेंट करने से लेकर सोफे और कुशन के कलर पर दें ध्यान।
हैड पेंटिंग्स से दें अलग लुक

घर को क्लासी लुक देने के लिए आप लिविंग रूम कें कुछ डेकोरेटिव आइटम रख सकते हैं। कोशिश करें कि इस एरिया में बड़ी सी पेंटिंग लगाएं या सुंदर से एंटीक मिरर लगाएं। इस तरह की पेरेंटिंग मार्केट में 1000 रुपये के आसपास आसानी से मिल जाएगा। ये चीजें घर को काफी ज्यादा क्लासी लुक देती हैं।
कुछ ट्रेंडी चीजें रखें
घर के घर कमरे में कुछ एंटीक डेकोरेटिव आइटम रखें। कोशिश करें कि इन दिनों ट्रेंड में रहने वाली चीजें लगाएं। साथ ही कुछ अलग चीजों से इसे मिक्स करें। इससे घर का लुक काफी ज्यादा अच्छा नजर आता है।
ताजे फूल लगाएं
घर में फ्रेश फूलों को रखने से पॉजिटिविटी आती है। अगर आप अपने घर से नकारात्मक बाहर करना चाहते हैं, तो फ्लावर पॉट में ताजे फूल लगाएं। इसके अंदर थोड़ा सा पानी डालकर रख सकते हैं, इससे फूल लंबे समय तक फ्रेश रहता है।

मैटफिनिश लुक
क्लासी लुक के लिए वॉर्डरोब, किचन और दरवाजों को थोड़ा सा मैटफिनिश लुक दें। इससे आपको काफी अच्छा फील हो सकता है।
लाइटिंग का दें ध्यान
ध्यान रखें कि घर का लुक लाइटिंग से भी प्रभावित होता है। इसलिए हमेशा अच्छे लाइट्स का प्रयोग करें। अगर आप कम रोशनी वाला लाइट लगाते हैं, तो इससे काफी ज्यादा नेगेटिव सा महसूल होता है।

घर को सस्ते में क्लासी लुक देने के लिए आप इन सिंपल से टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। होम डेकोर से जुड़े कुछ अन्य आइडियाज के लिए आप हमारे दूसरे आर्टिकल्स भी पढ़ सकते हैं।
