अक्सर देखा गया है कि दिवाली की सफाई करने के बावजूद भी बहुत सी चीज़ें साफ़ होने से रह जाती हैं और हम इस बात को देखकर परेशान हो जाते हैं कि इतनी मेहनत के बाद भी नतीजा अच्छा नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हे अपनाकर आप टेंशन फ्री होकर दिवाली की सफाई कर सकते हैं और अपनी खुशियों में चार चांद लगा सकते हैं।
बेकार सामान निकाल दें
सबसे पहले कोशिश ये करें कि घर का सारा बेकार या टूटा सामान निकाल दें। पुराने बर्तन, पुराने कपड़े, कोई टूटा फर्नीचर , क्रॉकरी या फिर इलेक्ट्रॉनिक का पुराना सामन अपने घर से निकाल दें। जिससे नेगेटिव एनर्जी घर से निकल जाएगी।
वॉर्डरोब को व्यवस्थित करें
पुराना सामन निकल जाने के बाद अपनी वॉर्डरोब फिर से अरेंज करें। कपड़ों को धूप लगाना जरूरी है जिससे उसके जर्म्स ख़त्म हो सकें और उनमें से सीलन की बदबू चली जाए।
घर के जाले साफ़ करें
घर के कोनों में अक्सर आपने देखा होगा कि मकड़ी के जाले बन जाते हैं। घर की सफाई के पहले चरण में इन जालों को हटाना बहुत ज़रूरी है, नहीं तो बाद में घर फिर से गंदा हो जाएगा। जाले हटाने के लिए आप ब्रश का प्रयोग कर सकते हैं।
किचन की सफाई
महिलाओं के लिए सबसे मुश्किल काम किचन की सफाई होता है। किचन की सफाई के लिए सबसे पहले सारे बर्तनों को बाहर निकाल दें। अब किचन की स्लैब व टाइल्स को डिटर्जेंट के पानी से साफ कर लें। जिद्दी दागों के लिए विनेगर, बेकिंग सोडा व नींबू का घोल अच्छा होता है।किचन के स्लैब की सफाई के बाद बर्तन स्टैंड व डिब्बों की सफाई करें और उन्हें व्यवस्थित करके रख दें। इसके बाद सभी बर्तन साफ करके सही जगह पर रख दें।
पंखों की सफाई
घर के पंखे बहुत जल्दी गंदे हो जाते हैं। पंखों की सफाई करने से पहले घर के फर्नीचर और एल ई डी या टीवी को पुरानी बेडशीट से ढक दें , जिससे वो गंदे न ध्यान रखें कि पंखे साफ़ करते समय स्विच बंद होना चाहिए।पंखे की सफाई पहले सूखे कपड़े से करें और फिर उसके ब्लेडों को गीले कपड़े से पोंछे।
दरवाजे, खिड़की और फर्नीचर
पंखों की सफाई के बाद आप घर के दरवाजों, खिड़कियों व फर्नीचर आदि की सफाई करें। इनकी सफाई के लिए डिटर्जेंट वाले पानी में कपड़ा भिगो दें और निचोड़कर उससे पोंछ दें। इसके अलावा घर की शेल्फ की भी सफाई भी ज़रूरी है। शेल्फ के सामान को सूखे कपड़े से पोंछकर अरेंज कर दें
पर्दे, बेड शीट व कुशन कवर
पर्दे, बेड शीट व कुशन कवर की सफाई करना बहुत ज़रूरी है। अगर आपके पास समय कम है तो लॉन्ड्री में इन्हे धुलवा सकते हैं। यदि आप नए परदे और कुशन कवर लगाने वाले हैं तो पूरे घर की सफाई होने के बाद ही लगाएं।
बाथरूम की सफाई
बाथरूम की सफाई के लिए बाजार में टॉयलेट क्लीनर आते हैं। टाइल्स साफ़ करने के लिए आप सोडा या फिर ब्लीच का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। रात में टॉयलेट में लिक्विड ब्लीच या फिर टॉयलेट क्लीनर डालकर छोड़ दें और सुबाह फ्लश कर दे। इससे आपका टॉयलेट बिना ब्रश लगाए ही चमक उठेगा ,
फर्श की सफाई
पूरे घर की सफाई होने के बाद अंत में घर के फर्श की सफाई करनी चाहिए। यदि आपके घर में कुछ ऐसी जगहें हैं जिन्हें आप पानी से आसानी से धो सकते हैं, वहां पानी का इस्तेमाल करके सफाई करें। पानी में थोड़ा फिनायल डालकर पूरे घर में पोछा लगा दें।
ये भी पढ़ेंः
कार्तिक मास में भूलकर भी ना करें ये काम
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
