कौन है शाहरुख़ की पसंद जिसने 'जवान' के म्यूजिक पर किया काम: Jawan Songs Composer
Jawan Songs Composer

Jawan Songs Composer: फ़िल्म ‘जवान’ इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। ‘जवान’ का क्रेज़ फैंस में इतना ज़्यादा है कि फैंस जवान का लुक अपनाकर सिनेमाघरों में पहुँच रहे हैं। जवान के ट्रेलर के लिए फैंस की जो बेक़रारी थी वो सभी ने देखी थी। फ़िल्म के रिलीज़ होने के बाद फैंस के बीच जवान का जो जलवा है वो देखने मिल रहा है। शाहरुख़ के फैंस सिनेमाघरों में जवान के गानों पर थिरकते नज़र आ रहे हैं। गानों का म्यूजिक इतना पसंद किया जा रहा है कि हर जगह ही जवान के गाने छाए हुए हैं। जवान के म्यूजिक की इतनी तारीफ हो रही है तो आप भी जानना चाहते ही होंगे कि आखिर जवान का म्यूजिक किसने दिया है?

किसने दिया ‘जवान’ का बेहतरीन म्यूजिक

फ़िल्म ‘जवान’ के बैकग्राउंड म्यूजिक को बेहद पसंद किया जा रहा है। ‘जवान’ के गाने भी बेहद पसंद किये जा रहे हैं। ‘जवान’ के खूबसूरत म्यूजिक के पीछे जो नाम है वो है अनिरुद्ध रविचंद्र ने दिया है। उनके म्यूजिक को बहुत पसंद किया जा रहा है। जवान के ऑडियो लांच पर खुद शाहरुख़ खान ने अनिरुद्ध की बहुत तारीफ की। इस दौरान शाहरुख़ ने बताया कि एटली ने उन्हें कहा कि ‘क्या अनिरुद्ध फ़िल्म में हिंदी और तमिल वर्जन में एक सॉन्ग कंपोज़ कर सकते हैं। इसपर शाहरुख़ ने कहा कि हम अनिरुद्ध से सारे ही गाने कंपोज़ करवा सकते हैं।’ इस दौरान शाहरुख़ ने अनिरुद्ध पर बहुत प्यार लुटाया।

यह भी देखे-‘जवान’ फिल्‍म में फिर दिखी शाहरूख की पावरपैक परफॉर्मेंस: Jawan Movie Review

‘व्हाई दिस कोलावेरी डी’ से की थी शुरुआत

अनिरुद्ध रविचंद्र संगीतकार, संगीत निर्माता और गायक हैं। वो मुख्य रूप से तमिल फिल्मों के लिए काम करते हैं। आपने प्रसिद्ध वायरल सॉन्ग कोलावेरी डी तो सुना ही होगा। ये गाना बहुत वायरल हुआ था। इसे यूट्यूब पर 300 मिलियन से अधिक बार देखा गया था, दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ये गाना अनिरुद्ध का पहला गाना था। इसी तरह अनिरुद्ध ने कई तमिल फिल्मों के लिए काम किया। ‘जवान’ में अपना बेहतरीन काम दिखाकर उन्होंने साबित कर दिया कि वो एक बेहतरीन म्यूजिक कंपोजर हैं।