Hair Style with Extensions: यदि आप अपने पतले बालों से परेशान हैं तो हेयर एक्सटेंशन आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। बाजार में विभिन्न स्टाइल और कलर के हेयर एक्सटेंशन उपलब्ध हैं। बस इन्हें इस्तेमाल करने के कुछ ट्रिक हैं जिन्हें सीख लेने के बाद आप भी बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह अलग-अलग तरह के हेयर स्टाइल बना सकती हैं।
कर्ली हेयर स्टाइल

अगर आप अपने सीधे बालों को खराब नहीं करना चाहती हैं तो बाजार में आपको आराम से कर्ली एक्सटेंशन के ऑप्शन मिल जाएंगे। आप इन्हें अपनी पसंद के अनुसार खरीद सकती हैं और इन्हें उपयोग करना भी बहुत आसान होता है।
चोटी

चोटी ऐसी हेयर स्टायल है, जो हर ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ बहुत खूबसूरत लगती है। हालांकि पतले बालों की वजह से बहुत सी महिलाएं इसे नहीं बनाती हैं लेकिन एक्सटेंशन के जरिए खजूरी चोटी और फ्रेंच चोटी जैसे स्टाइल बनाए जा सकते हैं।
Read Also: बिना हीट टूल के बालों को करें स्टाइल, जानिए कैसे: No Heat Hairstyle
स्ट्रेट हेयर

जिन लोगों के कर्ली बाल होते हैं वह अक्सर ही स्ट्रेट हेयर के दीवाने होते हैं। ऐसे लोगों के लिए बाजार में स्ट्रेट हेयर एक्सटेंशन भी आसानी से उपलब्ध है। यह आपको हर्ट है कि लेंथ में मेरे जाएंगे जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं।
बन हेयर स्टाइल

बालों का सही बन मोटे और लंबे बालों के साथ ही अच्छा लगता है। आप एक्सटेंशन के साथ अपने बन को अच्छा लुक दे सकती हैं। बाजार में कई तरह के स्टाइलिश बन आसानी से मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार ले सकती हैं।
कलर एक्सटेंशन

स्ट्रेट और कर्ली हेयर एक्सटेंशन के अलावा बाजार में कलर एक्सटेंशन भी आसानी से मिल जाते हैं। अपनी पसंद के कलर के अनुसार बालों का एक्सटेंशन का चयन कर सकती हैं। जब आप इनका इस्तेमाल किसी स्टाइलिश हेयर स्टाइल को बनाने में करेंगी, तो यह कलर कांबिनेशन आपके असली बालों के साथ मिलकर बहुत अच्छा लगेगा।
फ्रेंच चोटी का करें इस्तेमाल

इसके लिए सबसे पहले आपको अपने आगे के बालों की मांग निकालकर हाफ फ्रेंच चोटी बनानी है। इसके लिए बालों को 3 भाग में बांट लें और आगे के हिस्से की फ्रेंच चोटी बांधने और पीछे के बालों को ऐसा ही रहने दें। इसके बाद फ्रेंच को पिंस की मदद से सिक्योर कर लें। पिंस की जगह रबड़ बैंड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
द्विस्टेड रैप पोनी टेल

इसके लिए सबसे पहले अपने बालों को सीधा कर लें। बालों को सीधा करने के बाद बालों को पीछे लेकर जाएं। इसके बाद एक साथ बालों को ऊंचा करें और जितना ऊपर लेकर जाना है लेकर जाएं और एक हाई पोनीटेल बना लें। अगर आप चाहें तो बालों को स्ट्रेटनर की मदद से एक वेव्स लुक भी दे सकते हैं। ये पतले बालों को घना दिखाता है।
बो बन

सारे बालों को एक साथ लेकर एक हाई पोनीटेल बना ले। इसी के साथ हेयर एक्सटेंशन का भी इस्तेमाल कर लें। अब पोनीटेल के बालों को आगे की तरफ घुमा कर बन बनाएं। इस समय थोड़े से बालों को आगे ही छोड़ दें। अब आप बन को दोनों साइड करें और आगे के बचे हुए बालों को पीछे की तरफ ले जाकर बो लुक दें।
