शादी के बाद सोशल मीडिया पर ना करें ये 5 गलतियां: Relationship Tips
Mistakes on social media after marriage

सोशल मीडिया पर शादी के बाद बचें ये गलतियाँ करने से

आप शादी के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें ताकि इसकी वजह से आपके रिश्ते में किसी तरह की कोई समस्या ना आएI

Relationship Tips: आज हर किसी को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना अच्छा लगता हैI लोग अपने जीवन से जुड़े हर पल को सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद करते हैं, चाहें वह कहीं बाहर घूमने जाने की फोटो हो या घर पर पार्टी करने व डिनर एन्जॉय करने की तस्वीरें, हर तस्वीर को लोग पोस्ट करते हैंI अगर आपकी भी ऐसी ही आदत है तो आप शादी के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें ताकि इसकी वजह से आपके रिश्ते में किसी तरह की कोई समस्या ना आएI

Also read: तलाक के बाद इस तरह करें नई शुरुआत: Beginning After Divorce

Relationship Tips
Do not share private photos

शादी के बाद लड़कियां अपने पार्टनर के साथ काफी ज्यादा फोटो अपलोड करती हैं, यहाँ तक कि वे अपने हनीमून की पर्सनल फोटो अपलोड करने में भी नहीं हिचकती हैंI लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि आपका इस तरह से फोटो शेयर करना आपके ससुराल वालों को पसंद ना आए और इसकी वजह से आपके रिश्ते में भी खटास आ जाएI इसलिए आपके लिए बेहतर होगा कि आप  सोशल मीडिया पर कोई भी फोटो शेयर करने से पहले एक बार अच्छे से सोच लें और देख लें कि उसमें कोई ऐसी चीज़ ना हो, जिसके कारण आपके रिश्ते में किसी तरह की कोई समस्या आएI

family problems
Don’t share family problems here

हर परिवार में छोटे-मोटे मनमुटाव होते रहते हैं, इसका यह बिलकुल मतलब नहीं है कि आप इसे सोशल मीडिया पर भी बताएंI अब आपको यह बात समझनी होगी कि आपकी शादी हो गई है और ससुराल ही अब आपका परिवार है और आपको अपने इस नए परिवार को जोड़ कर रखना है और ऐसी कोई भी गलती नहीं करनी है, जिसकी वजह से परिवार की इज्जत पर कोई आंच आएI

negative posts
Avoid posting negative posts

हम जब सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट डालते हैं या कुछ लिखते हैं तो लोग यही समझते हैं कि हमारी जिंदगी में भी इसी तरह की स्थिति है और हम परेशान हैंI इसलिए शादी के बाद आप कोई भी ऐसी नकारात्मक पोस्ट ना डालें, जिसकी वजह से लोग आपके बारे में या आपके परिवार के बारे में कोई गलत धारणा बनाएंI

friend requests
Don’t ignore friend requests from relatives

आप गलती से भी अपने किसी रिश्तेदार के फ्रेंड रिक्वेस्ट को इग्नोर ना करें या उन्हें अनफ्रेंड व ब्लाक ना करेंI आपके ऐसा करने से केवल आपके साथ नहीं बल्कि आपके परिवार के साथ भी समस्या हो सकती है कि घर की नई बहू ने रिश्तेदारों के साथ गलत व्यवहार किया हैI ऐसा भी हो सकता है कि इस छोटी सी बात का परिवार में बतंगड़ भी बन जाए, इसलिए जब रिक्वेस्ट आए तो एक्सेप्ट कर लेंI

social media
Do not ask for suggestions on social media

आप भूल कर भी सोशल मीडिया पर लोगों से सुझाव ना मांगेI अगर आप ऐसा करती हैं तो आपके अपनों को बुरा लग सकता है कि उनके रहते हुए आपको सोशल मीडिया पर सुझाव मांगने की क्या जरूरत है और यह भी हो सकता है कि वे आपको इस बात के लिए तानें भी मारेंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...