Hair Botox Maintaing Tips: हेयर बोटॉक्स करवाने के बाद आपके बाल काफी अच्छे दिखाई देने लगते हैं। लेकिन यह बाल केवल तब तक सलामत रहते हैं जब तक आप इनकी अच्छी तरह देख भाल करती हैं। अगर आप इन्हें ऐसे ही छोड़ देती हैं तो हो सकता है आपके बाल काफी जल्दी पहले की तरह होने लग जाएं। इन बालों की संभाल करना काफी आसान है। केवल आपको थोड़ी बहुत ही मेहनत करनी पड़ेगी। आइए जान लेते हैं हेयर बोटॉक्स मेंटेन करने के लिए किन टिप्स का पालन करना चाहिए।
Also read: त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद है अखरोट का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका: Walnut Oil Benefits
सल्फेट मुक्त शैंपू का प्रयोग करें
हेयर बोटॉक्स द्वारा प्रदान की गई नरिशमेंट को बरकरार रखने के लिए आप को सल्फेट मुक्त शैंपू का प्रयोग करना चाहिए।
नियमित मॉइश्चराइजिंग मास्क का प्रयोग करें
खोए हुए मॉश्चराइज को दुबारा से प्राप्त करने के लिए आप मॉइश्चराइजिंग मास्क का प्रयोग कर सकती हैं ताकि आपके बाल हाइड्रेटेड लग सकें। हफ्ते में एक बार या फिर दो बार तो आप को इस मास्क का प्रयोग जरूर करना चाहिए।
हीट स्टाइलिंग को अवॉयड करें
अपने बालों को हीट स्टाइलिंग से कुछ समय का ब्रेक दें। जब भी हीट का प्रयोग करें तो पहले अपने बालों में जेल आदि लगा लें।
बालों को धूप से बचाने की कोशिश करें
अपने बालों को धूप से बचाने का प्रयास करें ताकि आपके बाल यूवी किरणों से खराब न हो सकें। बाहर निकलते समय या तो हैट पहन लें या किसी सिरम का प्रयोग करें।
समय समय पर बालों को ट्रिम करवाती रहें
बालों को स्प्लिट एंड्स से बचाने के लिए और बालों की सेहत को सुधारने के लिए आप को हमेशा समय समय पर बालों को नीचे से थोड़ा थोड़ा ट्रिम करते रहना चाहिए। इससे आपके बालों का लुक भी अच्छा आएगा और बाल डैमेज होने से भी बच जायेंगे।
