होने वाली दुलहन के लिए 5 तरह के फैंसी हेयर ट्रीटमेंट: Fancy Hair Treatment
Fancy Hair Treatment

Fancy Hair Treatment: क्या आपकी शादी पक्की हो गई है! और, आप अपने बालों को लेकर चिंतित हैं तो अब चिंता छोड़िये और केवल शॉपिंग पर ध्यान दीजिये क्योंकि यहां हम आपको बताने जा रहे हैं 5 तरह के हेयर ट्रीटमेंट। यह सभी हेयर ट्रीटमेंट आपके बजट के अन्दर हैं और हर अच्छे सैलून में यह उपलब्ध हैं। आप अपने नजदीक के किसी भी सैलून में जाकर इन्हें करवा सकती हैं। यकीन मानिए इन्हें करवाने के बाद आपके बाल गजब के खूबसूरत हो जाएंगे, फिर अपने खूबसूरत बालों पर आप जो मर्जी चाहें हेयर स्टाइल बनवा सकती हैं। चलिए जानते हैं दुलहन के पैकेज में इन दिनों कौन-कौन से हेयर ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं-

हेयर ग्लॉसिंग ट्रीटमेंट

हेयर ग्लॉसिंग ट्रीटमेंट केवल कुछ महीनों तक के लिए ही होता है। इसे आपको करवाते रहना होता है। इसे भी आप अपने प्री-ब्राइडल पैकेज में जोड़ सकती हैं। अगर धूप में घूम-घूमकर आपके बालों की रंगत उड़ गई है तो आप हेयर ग्लॉससिंग ट्रीटमेंट करवाएं। इसमें आपके बालों की स्थिति और रंग को पुनर्जीवित किया जाता है। यह बालों के क्यूटिकल्स को चिकना करता है और बालों को चमकदार बनाता है, साथ ही अगर आप बालों को कलर करवाना चाहती हैं तो हेयर स्पेशलिस्ट हेयर डाई से पहले इसे करवाने की सलाह देते हैं। इससे आपके बाल खूबसूरत दिखने लगते हैं। हेयर ग्लॉसिंग ट्रीटमेंट में प्रोफेशनल हेयर ग्लॉसिंग उत्पादों को आपके बालों में लगाते हैं और इसे थोड़ी देर लगाकर छोड़ देते हैं और फिर धो देते हैं। इससे आपके बाल खिले-खिले और चमकदार नजर आते हैं। इस ट्रीटमेंट को आप अपने कलर वाले बाल और नैचुरल बाल, दोनों पर करवा सकती है।

प्रोजेनरा ट्रीटमेंट

progenra treatment
Fancy Hair Treatment-progenra treatment

यदि घरेलू नुस्खों से आपके बालों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है तो आप प्रोजेनरा ट्रीटमेंट चुन सकती हैं। यह बहुत तेजी से आपके स्कैल्प पर असर करता है। बाल झड़ने की समस्या में यह ट्रीटमेंट सबसे ज्यादा फायदा करती है। प्रोजेनरा एक अत्याधुनिक माइक्रो सॢजकल ट्रीटमेंट है, जिसमें रिजेनरेटिव सेल्स यानी पुनरुत्पादक कोशिकाओं को स्कैल्प से निकाला जाता है और फिर इसे उन प्रभावित क्षेत्रों में डाल दिया जाता है जहां सबसे ज्यादा बाल टूट रहे होते हैं, जिससे स्कैल्प की त्वचा में काफी सुधार आता है। सबसे ज्यादा जरूरी बात प्रोजेनरा ट्रीटमेंट एक एफडीए से स्वीकृत है जिसका परिणाम काफी असरदायक है। इससे आपके बाल टूटेंगे भी नहीं और घने और भारी नजर आएंगे।

हेयर बोटॉक्स

धूल-मिट्टी और केमिकल युक्त हेयर उत्पाद इस्तेमाल करने के कारण बाल अक्सर खराब हो जाते हैं और अगर आप अपने खराब बालों में सेलेबस जैसा हेयर स्टाइल पाना चाहती हैं तो यह थोड़ा मुश्किल है। यदि आप अपने बेजान बालों में जान डालना चाहती हैं तो हेयर बोटॉक्स चुन सकती हैं। इस ट्रीटमेंट में बालों के नीचे स्कैल्प में रूखी त्वचा को खत्म करके उसे मुलायम बनाया जाता है, जिससे बालों में चमक आ सके। हेयर बोटॉक्स ट्रीटमेंट में किसी भी तरह का इंजेक्शन नहीं दिया जाता है। इस ट्रीटमेंट का मक्सद होता है कि स्कैल्प को तनावमुक्त किया जा सके। इसमें बालों को फाइबर दिया जाता है जिससे बाल बढ़ने लगते हैं। यह एक तरह का डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट है जिसमें प्रत्येक हेयर फाइबर पर फिलर की कोटिंग की जाती है जैसे कि केरेटिन में होता है। हालांकि बोटॉक्स में केरेटिन की तरह कोई केमिकल रिएक्शन नहीं होता है। इस ट्रीटमेंट को हर बाल के किसी भी टूटे हुए या पतली जगह पर फिलिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है ताकि बालों को पोषक तत्व मिले और वह घने और चमकदार नजर आएं।

सिस्टीन ट्रीटमेंट

Fancy Hair Treatment
Fancy Hair Treatment

सिस्टीन ट्रीटमेंट एक अन्य प्रकार का हेयर ट्रीटमेंट है और इसके साइड इफेक्ट्स बालों पर बहुत कम हैं। यह ट्रीटमेंट बालों में पाए जाने वाले केराटिन प्रोटीन पर काम करता है। सिस्टीन हेयर ट्रीटमेंट के जरिए आपके बालों को प्राकृतिक अमीनो और प्रोटीन दिया जाता है। इस ट्रीटमेंट से बालों की चमक बढ़ती है। इसमें केमिकल काफी कम मात्रा में होता है। यह आपके बेजान बालों को प्रोटीन देकर आपके बालों को खूबसूरत और चमकदार बनाता है। इसमें बालों को अच्छी तरह से वॉश किया जाता है और फिर बालों को अलग-अलग भागों में विभाजित करके उसमें सिस्टिन कॉम्प्लेक्स को अप्लाई किया जाता है लेकिन बालों की जड़ों में इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता है। फिर इस एप्लिकेशन के बाद बालों को प्लास्टिक शीट में अच्छी तरह रैप किया जाती है। इसे 45 मिनट लगाकर छोड़ देते हैं। फिर बालों को ब्लो ड्राई करके फ्लैट आयनिंग किया जाता है जिससे बालों का लुक स्लीक लगे। और इसके अच्छी तरह शैम्पू और कंडीशनर कर दिया जाता है। शैम्पू के बाद तो आपके बाल बेहद खूबसूरत दिखने लगते हैं।

जब भी आप बालों को कोई ट्रीटमेंट करवाती हैं तो उसके बाद कुछ जरूरी बातें हैं जिनका आपको ध्यान रखना बेहद जरूरी है क्योंकि आपकी लापरवाही आपके हेयर ट्रीटमेंट पर गलत असर डाल देगी। आपके बाल सुंदर की बजाए बेजान नजर आएंगे।

  • जब भी आप कोई ट्रीटमेंट करवाती हैं तो उसके बाद आपको बताया जाता है कि किस तरह के शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल आपको करना है। तो आपको उसी तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना होता है। अगर आपने इसके विपरीत स्वयं की मर्जी के प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया तो हो सकता है आपके बालों को हानि पहुंचे और बाल उतने हेल्दी नजर नहीं आए।
  • जो महिलाएं बालों के लिए हिना का इस्तेमाल बालों में करती है, उन्हे ये खासकर बताया जाता है कि वे हिना का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं क्योंकि हिना से बाल ज्यादा ड्राई होकर टूट सकते है। साथ ही ट्रीटमेंट का असर खत्म हो सकता है।
  • इन ट्रीटमेंट के बाद बालों को ज्यादा तापमान से बचाने के लिए कहा जाता है। जैसे बहुत ज्यादा गर्म पानी से बालों को न धोएं या फिर प्रेसिंग या ड्रायर करने से बचें।
  • कई ट्रीटमेंट हेयर स्पा कराने की सलाह दी जाती है क्योंकि स्पा करवाने से बालों की क्वालिटी खराब नहीं होती है। साथ ही बाल ज्यादा डैमेज नहीं होते हैं।
  • ट्रीटमेंट के बाद सही कंघी के इस्तेमाल के लिए कहा जाता था क्योंकि ज्यादा हार्ड कंघा आपके बालों को ज्यादा तोड़ता है, जिससे बाल की जड़ों पर भी इसका असर पड़ता है।