क्या करें जब सहेली को आ जाए आपका एक्स पसंद
अगर आपको पता चले कि आपकी सहेली आपके एक्स पार्टनर को डेट कर रही है तो आप समझदारी से इस परिस्थिति को संभालेंI
Relationship Tips : आजकल कपल्स के बीच ब्रेकअप और फिर से तुरंत ही नए रिश्ते की शुरुआत करना आम बात हो गई हैI ऐसे में अगर आपको कभी पता चलता है कि आपकी ही सहेली आपके एक्स पार्टनर को डेट कर रही है तो आप एकदम से रिएक्ट ना करें और ना ही जल्दबाजी में कोई गलत कदम उठाएंI अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जब एक्स पार्टनर किसी को डेट करने लगता है तो हमारे अन्दर एक जलन की भावना आने लगती है और हम उसे खुश देखकर परेशान होते हैं और कई ऐसी चीजें कर देते हैं जो हमें नहीं करनी चाहिएI इसलिए अगर आपको पता चले कि आपकी सहेली आपके एक्स पार्टनर को डेट कर रही है तो आप समझदारी से इस परिस्थिति को संभालेंI
Also read: रिश्तेदारों के सामने करती हैं पति की बुराई, तो जान लें ये ज़रूरी बातें: Marriage Life Tips
खुद के इमोशंस पर काबू रखें

जब आपको यह बात पता चलता है कि आपकी सहेली अब आपके एक्स को डेट कर रही है तो एकदम से परेशान होकर रोने ना लगें और ना ही एक्स को फोन करके उससे झगड़ा करने की कोशिश करेंI बल्कि आप इस बात को स्वीकार करें कि अब आपका आपके पार्टनर के साथ ब्रेकअप हो गया है और अब आप दोनों एकदूसरे के साथ नहीं हैंI ऐसे में आपके पार्टनर को पूरी आजादी है कि वह किसी के साथ भी अपनी नई ज़िन्दगी शुरू कर सकता है और ना ही इस बात के लिए अपनी सहेली दोषी मानें कि उसने जानकार ऐसा किया हैI
सहेली को उपयोगी सुझाव जरूर दें

कई बार रिलेशनशिप में हमारा अनुभव इतना दर्दनाक होता है कि हम उस अनुभव के बारे में किसी से शेयर नहीं कर पाते हैं और उससे बाहर निकलने में भी हमें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैI अगर आपका भी आपके एक्स के साथ ब्रेकअप इसी तरह की किसी गंभीर समस्या के कारण हुआ है या फिर आपका एक्स अच्छा इन्सान नहीं है, वह रिलेशनशिप में धोखा देता है तो आप इसके बारे अपनी सहेली को जरूर बताएं ताकि उसके साथ भी वैसा ना हो जो आपके साथ हुआ है और वह समय रहते संभल जाएI
एक्स के पास वापस जाने की कोशिश ना करें

अगर आपको पता चलता है कि आपकी सहेली अब आपके एक्स को डेट कर रही है तो आप यह बात जानकर कभी भी अपने एक्स की लाइफ में वापस जाने की कोशिश ना करेंI कुछ लड़कियां जलन की भावना में आकर सहेली को नीचा दिखाने के लिए इस तरह की गलतियाँ कर देती हैं, लेकिन आप ऐसा करने से बचेंI
दोस्ती में एक्स को हावी ना होने दें

जब आपकी सहेली आपके एक्स को डेट करने लगे तो कभी भी इसका असर अपनी दोस्ती पर ना आने दें और ना ही अपनी सहेली के लिए मन में किसी तरह की कोई गलत भावना लेकर आएंI बल्कि आप अपनी तरफ से यही कोशिश करें कि आपकी दोस्ती पहले की ही तरह मजबूत रहे और आप दोनों पहले की तरह की एकदूसरे के साथ अच्छे से रहेंI
