Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर बॉलीवुड स्टार किड्स में से एक हैं। यह अपने चुलबुले नेचर के कारण आए दिन मीडिया की नजरों में रहती है। जान्हवी ने 2018 में फिल्म “धड़क” से ऐक्टिंग की शुरुआत की और तब से, जाह्नवी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पर्सनल लाइफ की बात करें तो जान्हवी के बारे में काफी समय से अफवाह फैल रही हैं कि वह शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। लेकिन कपल में से किसी ने भी अपनी डेटिंग न्यूज को कंफर्म नहीं किया और ना इससे मना किया लेकिन उनकी लगातार तिरुपति विजिट ने अक्सर उनकी डेटिंग की अफवाहों को हवा दी है। अब एक बार फिर वही हुआ जब जान्हवी ने शिखर के भाई वीर और उनकी माँ पर कमेंट किया, और खुद ट्रेंड का हिस्सा बन गई।
शिखर की फैमिली की जमकर तारीफ की
शिखर पहाड़िया के भाई, वीर पहाड़िया ने अपने आईजी हैंडल पर अपनी मां स्मृति शिंदे के बर्थडे के मौके पर उनके साथ एक फोटो शेयर की थी. फोटो में वीर काले रंग के पैंटसूट में थे और उनकी मां काले और सफेद लाईनों वाली ड्रेस में थीं। एक बचपन की फोटो भी पोस्ट की, जिस फोटो में वीर छोटे बच्चे थे ,जिन्हें उनकी माँ ने गोद में बैठा रखा है। फोटो शेयर करते हुए वीर ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे म्ममा।’ हालाँकि, जिस चीज़ ने सबका ध्यान खींचा वह पोस्ट के नीचे जान्हवी कपूर का कमेंट था। जिसमें उन्होंने लिखा था ” बेस्ट”।
KWK 8 में शिखर के नाम पर जान्हवी की फिसली थी ज़बान
कुछ समय पहले जान्हवी कपूर अपनी बहन ख़ुशी कपूर के साथ कॉफ़ी विद करण सीजन 8 में पहुंचीं थी। रैपिड-फायर राउंड के दौरान, जान्हवी को अपने स्पीड डायल पर तीन लोगों के नाम बताने के लिए कहा गया था। इस पर जान्हवी ने उनके स्पीड डायल पर खुशी, बोनी कपूर और शीकू उर्फ़ शिखर पहाड़िया का नाम बताया था। लेकिन, इस फिसली जुबान ने जाह्नवी के साथ-साथ सभी को हैरान कर दिया था।
वैसे शिखर और जान्हवी एक्ट्रेस के बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन बाद में, किसी कारण से अलग हो गए थे लेकिन कुछ सालो के बाद दोनों में सुलह हो गई और दोनों अब साथ मे है। इस पर KWK 8 मे, करण जौहर ने जान्हवी से पूछा कि वह शिखर के पास वापस क्यों आई।उसी का जवाब देते हुए, जान्हवी ने बताया कि शिखर उनके लिए बहुत गाना गाते थे कि “नादान परिंदे घर आजा”।
उड़ी थी सगाई की अफवाहें
कुछ दिन पहले की बात है जब जान्हवी कपूर को बॉयफ्रेंड शिखर के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर में देखा गया था। इसके अलावा, जिसमें डायमंड रिंग भी चर्चाओं में थी। इतनी बड़ी रिंग ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या जाह्नवी ने सगाई कर ली है। फ़िर बाद में शिखर के साथ जान्हवी की सगाई के सभी दावों को रिजेक्ट कर दिया गया था और बताया गया कि वो रिंग श्रीदेवी की थी। जान्हवी हर साल अपनी मां की डेथ डेट पर इस मंदिर में आती हैं।
