Janhvi Kapoor reacts to Shikhar Pahariya and Ananya Panday twinning at friend’s wedding
Janhvi Kapoor reacts to Shikhar Pahariya and Ananya Panday twinning at friend’s wedding

Summary: अनन्या और शिखर ने की अनजाने में ट्विनिंग, जान्हवी ने किया मजेदार कमेन्ट

दीया श्रॉफ की शादी के दौरान अनन्या पांडे और शिखर पहाड़िया की ट्विनिंग फोटो ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचाई। अनन्या ने जब तस्वीरें शेयर कीं, तो जान्हवी कपूर ने मजेदार अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा “6th स्लाइड” – और फैंस ने जान्हवी से पूछा, “क्या जलन हो रही है?”

बॉलीवुड की दुनिया में आजकल चर्चा में हैं जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया की जोड़ी। दोनों ने भले ही अपने रिश्ते को कभी खुलकर स्वीकार नहीं किया, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों छाए हुए हैन उर जान्हवी ने कभी इससे इनकार भी नहीं किया है। हाल ही में ये दोनों और अनन्या पांडे उदयपुर दीया श्रॉफ की शादी एमन शामिल होने गए। वहां अनन्या पांडे और शिखर पांडे ने अनजाने में ट्विनिंग कर ली। इस बात पर जान्हवी के फैंस ने पूछ डाला कि क्या उन्हें जलन हो रही है। 

अनन्या पांडे अपनी बेस्ट फ्रेंड दीया श्रॉफ की शादी में शामिल होने ने उदयपुर पहुंची। वहां से उन्होंने अपनी बहुत सारी तस्वीरें शेयर कीं। इनमें से ही एक तस्वीर में जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया उनसे ट्विनिंग करते नजर आए। दोनों ने मैचिंग एम्ब्रॉयडरी वाली ड्रेस में पोज़ दिया था, और उनकी यह तस्वीर तुरंत वायरल हो गई। लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब जान्हवी कपूर ने उस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा – “6th स्लाइड”। बस फिर क्या था, फैन्स ने इसे पकड़ लिया और सोशल मीडिया पर रीएक्शन की बाढ़ आ गई। किसी ने कहा, “जान्हवी पजेसिव हो गईं,” तो किसी ने मजाक में लिखा, “जलन का रंग गुलाबी!” 

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ते की चर्चा नई नहीं है। दोनों को कई बार मुंबई की पार्टियों और फैमिली इवेंट्स में साथ देखा गया है। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया लेकिन इनकार भी नहीं किया है। इनकी बॉन्डिंग और केमिस्ट्री ने सबका ध्यान खींचा है। शिखर न केवल जान्हवी के पुराने दोस्त हैं, बल्कि कपूर परिवार के भी काफी करीब माने जाते हैं।

पिछले महीने एक इंटरव्यू के दौरान जान्हवी जब अपने फैंस से बातचीत कर रही थीं, तो एक फैन ने उनसे पूछा कि अगर उनके और शिखर के रिश्ते के लिए कोई ‘शिप नेम’ रखा जाए तो वो क्या होगा। फैन ने मजाक में “जस्सी” (जान्हवी + शिखर) सुझाया। इस पर जान्हवी ठहाके लगाते हुए बोलीं, “जस्सी? ओह नो, मुझे यह नाम पसंद नहीं है! ‘जानवर’ कैसा रहेगा?” उनके इस मस्ती भरे रीएक्शन ने सबका दिल जीत लिया। 

जब जान्हवी से शादी के बारे में पूछा गया तो जान्हवी ने हंसते हुए कहा, “मैं अभी अपनी जिंदगी में बहुत खुश हूं। अभी गुणा भाग का समय नहीं है, ना ही मेरे पास और ना ही उनके पास।” 

इस समय जान्हवी अपने करियर के गोल्डन पीरियड में हैं। उनकी पिछली फिल्म “सनी संसकारी की तुलसी कुमारी” में उन्होंने वरुण धवन के साथ रोमांटिक जोड़ी बनाई थी, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया गया। होमबाउंड और परम सुंदरी को भी खूब सराहा गया।  जान्हवी की नई फिल्म “पेड्डी” 27 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...