LAAPATAA LADIES
LAAPATAA LADIES

Laapataa Ladies New Song: किरण राव की कॉमेडी ड्रामा फिल्म लापता लेडीज का फैंस को काफी इंतजार है। यह फिल्म 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि यह आमिर और किरन की फिल्म है जो कि धोबीघाट के कई सालों बाद आ रही है। इस फिल्म का पहला गाना डाउटवा रिलीज हो गया है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था। इसके बाद से ही फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बना हुआ है।

READ ALSO: लापता लेडीज का ट्रेलर है मजेदार,ये कलाकार आएंगे नज़र: Laapataa Ladies Trailer

वहीं फिल्म का यह पहला गाना अपने हास्य पुट की वजह से खासा पसंद किया जा रहा है। इसे सुखविंदर सिंह ने गाया है। इसमें संगीत राम संपत का है। यह फिल्म आमिर खान और किडलिंग बैनर तले बनी है।  फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन जैसे कलाकार अपनी एक्टिंग से फिल्म में चार चांद लगाएंगे।

गाने को देखने में भी है मजा

डाउटवा गाने के बोल आपको खिलखिलाने के लिए काफी हैं। इस गाने को दिव्यनिधि शर्मा ने लिखा है। गाने में देखकर आपको समझ में आएगा कि पुलिस वाले का किरदार निभा रहे रवि किशन दुल्हनों के पीछे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें इन दुलहनों पर ही संदेह है। गाने के बोल कुछ यों हैं- मन करता है शाउटवा, ई कन्या पर डाउटवा।

होशियार है दुल्हन

 इस फिल्म की कहानी बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है। जहां एक दूल्हा- दुल्हन की शादी होती है लेकिन दुल्हन ट्रेन से भाग जाती है और उसकी जगह कोई और दुलहन के रुप में आती है। इसके बाद दूल्हा थाने में जाकर शिकायत करता है। अब देखते हैं कि दूल्हा और पुलिस वाले क्या दुल्हन को खोज पाते हैं। क्योंकि यहां दुल्हन इतनी आसानी से हाथ में आने वाली नहीं है वह होशियार है।