पुराने फ्लॉवर पॉट को करें रीयूज, दें नया लुक: Reuse of Old Flower Pot
Reuse of Old Flower Pot Credit: Istock

Reuse of Old Flower Pot:  घर के किसी कोने को सजाना हो या फिर सेंटर टेबल की खूबसूरती को बढ़ाना हो फ्लॉवर पॉट या वास हमेशा ही काम आते हैं। अधिकांश घरों में फ्लॉवर पॉट होते हैं। ये मिट्टी, ग्‍लास, बुड और पेपर मैशी के बने होते हैं जो एलीगेंट होने के अलावा बेहद नाजुक होते हैं। इसकी सही देखरेख आवश्‍यक होती है लेकिन कई बार सही देखरेख न मिलने या पुराने होने के कारण ये खराब और आउट ऑफ फेशन लगने लगते हैं। सामान्‍यतौर पर इन्‍हें हटा दिया जाता है या फिर स्‍टोर रूम का हिस्‍सा बना दिया जाता है। यदि आपका फेवरेट फ्लॉवर पॉट खराब हो गया है और आप उसे हटाना नहीं चाहते तो आप इन तरीकों का इस्‍तेमाल करके इसे रीजूस कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं पुराने फ्लॉवर पॉट को रीयूज करने के तरीकों के बारे में।

Also read : जानिए क्या है सेकेंड हैंड स्मोकिंग, जिसका सबसे अधिक शिकार होती हैं महिलाएं

फिश वास

Reuse of Old Flower Pot
fish Vase

यदि आपके पास पुराना कांच या ग्‍लास का ट्रांसपेरेंट वास है तो आप इसे एक खूबसूरत फिश वास में तबदील कर सकते हैं। इसे फिश वास बनाने के लिए सबसे पहले इसे किसी डिश वॉश से साफ करें। फिर इसकी सतह में सफेद या कलरफुल पत्‍थर डाल दें। साथ ही में इसमें कुछ आर्टिफीशियल पत्‍ते लगाएं और पानीभर कर दो गोल्‍डन फिश डाल दें। समय-समय पर इसका पानी बदलें और इसे साफ करते रहें।

कैंडल होल्‍डर

अपने पुराने फ्लॉवर पॉट से आप कैंडल होल्‍डर भी तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना तो आसान है ही साथ ही ये बेहद यूजफुल भी होता है। कैंडल होल्‍डर बनाने के लिए सबसे पहले आप वास को साफ कर लें और उसमें थोड़ी सी रेत या पत्‍थर डाल लें। ताकि कैंडल को टिकाने में आसानी हो। इसके लिए पुराने कांच के वास का ही उपयोग करें। इसे डेकोरेट करने के लिए ग्लिटर और कलरफुल नग का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। यदि आप चाहें तो वास को कलर भी किया जा सकता है।

कैंडी बाउल

पुराने फ्लॉवर वास का इस्‍तेमाल करके आप कैंडी बाउल भी बना सकते हैं। इसे किचन काउंटर या डाइनिंग टेबल पर रखा जा सकता है। इसे बनाने के लिए आप कुछ कलरफुल डेकोरेटिव आइट्म्‍स ले लें। फिर ग्‍लू की सहायता से इसपर मनचाहा डिजाइन बनाते हुए फ्लॉवर, स्‍टोन और फ्रिल चिपकाएं। पूरी तरह से चिपक जाने पर इसमें कैंडी, बिस्‍किट और कूकीज रखें। ये आपके किचन की खूबसूरती बढ़ाने के साथ मेहमानों को भी आकर्षित करेगा।

कॉफी पोड केस

coffee pod case
coffee pod case

आजकल हर घर में कॉफी लवर्स जरूरत होते हैं, जो छोटे-छोटे पोड्स में आने वाली फ्लेवर्ड कॉफी को खूब पसंद करते हैं। ऐसे में घर में कॉफी पोड्स का ढेर लग जाता है और वे यहां-वहां बिखरते रहते हैं। ऐसे में अगर आपके पास कोई पुराना फ्लॉवर पॉट है, तो आपकी ये समस्‍या हल हो सकती है। आप इस फ्लॉवर पॉट में कॉफी के पोड्स को स्टिक में लगाकर एक अच्‍छा लुक दे सकते हैं। इस फ्लॉवर वास को आप अपनी कॉफी मशीन के बगल में रखकर किचन के कॉर्नर को खूबसूरत भी बना सकते हैं।  

फ्रूट डिस्‍प्‍ले

आप अपने पुराने फ्लॉवर वास को फ्रूट बास्‍केट रखने में उपयोग कर सकते हैं। इससे आपकी न केवल हेल्‍दी फ्रूट तक पहुंच आसान होगी, बल्कि डाइनिंग एरिया में फलों से भरी खूबसूरत बास्‍केट घर की सुंदरता को भी बढ़ाएगी। इसके लिए आप सिलेंडर वास, बबल वाउल या स्‍क्‍वायर वास का इस्‍तेमाल बखूबी कर सकते हैं। इससे आपको अपने ताजा फलों के लिए एक सुनिश्‍चित जगह भी मिल जाएगी।