फ्लावर पॉट हो गया है पुराना तो उसे फेके नहीं बल्कि इस तरह से करें इस्तेमाल : flowerpot reusing hack
अगर आपके घर में भी फ्लावर पॉट पुराना हो गया है तो आप उसे बिल्कुल भी नहीं फेके। आप उसका दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं।
Flowerpot Reusing Hack: लगभग सभी लोगों को अपने घर को सजाना बहुत ही ज्यादा अच्छा लगता है। ऐसे में वह फ्लावर पॉट का इस्तेमाल सजावट के लिए सबसे ज्यादा करते हैं। अगर इसका सही तरीके से देखभाल नहीं किया जाए तो वह खराब हो जाता है या फिर टूट भी जाता है। अगर आपके घर में भी फ्लावर पॉट रखे हुए हैं और वह खराब हो गए हैं तो आप इसे दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां बिल्कुल ऐसी कोई भी चीज नहीं होती है जिसे हम दोबारा इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। अगर आपके घर में भी फ्लावर पॉट पुराना हो गया है तो आप उसे बिल्कुल भी नहीं फेके। आप उसका दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह से उसे दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।
Also read: घर की सफाई के लिए अपनाएं ये 4 अनोखे क्लीनिंग हैक्स: Cleaning Hacks
फ्लावर पॉट की अच्छी तरह करें साफ सफाई

अगर आपको लग रहा है कि आपका फ्लावर पॉट बहुत ही गंदा या फिर पुराना हो गया है तो आप इसके लिए फ्लावर पॉट को अच्छी तरह से साफ करें। फ्लावर पॉट बहुत ही ज्यादा नाजुक होते हैं इसीलिए इसकी सही तरीके से देखभाल करनी जरूरी होती है। आप इसके लिए कॉटन के सूखे कपड़े का इस्तेमाल करें और ज्यादा प्रेशर नहीं लगाएं इससे फ्लावर पॉट टूट सकता है।
फ्लावर पॉट की सजावट करें स्टोन से

अगर आप फ्लावर पॉट को नया लुक देना चाहते हैं तो इसके लिए स्टोन की मदद ले सकते हैं। आपको बाजार में कई तरह के स्टोन मिल जाते हैं इन्हें आप अलग-अलग लेकर ग्लू की मदद से पूरे फ्लावर पॉट को सजा सकते हैं। इससे आपके फ्लावर पॉट का लुक भी चेंज हो जाता है और वह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत भी लगता है। इसके जरिए आप पुराना फ्लावर पॉट दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो पुराने शर्ट के बटन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जी हां बिल्कुल अगर आप शर्ट के बटन का इस्तेमाल फ्लावर पॉट को सजाने में करते हैं तो वह और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। इसके जरिए आपके शर्ट के बटन भी काम आ जाते हैं और आपका फ्लावर पॉट भी दोबारा नया हो जाता है।
फ्लावर पॉट को अच्छे कलर से पेंट करें

अगर आपका फ्लावर पॉट बहुत ही ज्यादा सिंपल दिखाई रहा दे रहा है तो आप इसे अपने पसंदीदा कलर के अनुसार सजा सकते हैं। इसके जरिए आपका फ्लावर पॉट और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देगा। अगर आप चाहे तो इस पर कुछ अच्छा और नया डिजाइन बना सकते हैं। इस तरीके से आप अपने पुराने फ्लावर पॉट को फेंकने की वजह दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इस तरह से इस्तेमाल करेंगे तो कोई भी पुरानी चीज पुरानी नहीं लगेगी बल्कि वह दोबारा से नई हो जाती है और दोबारा से इस्तेमाल करने के लायक भी हो जाती है।
इन टिप्स के जरिए आप अपने पुराने फ्लावर पॉट को दोबारा से इस्तेमाल करने के लायक बना सकते हैं। इस तरीके से वह और भी ज्यादा खूबसूरत और यूनिक नजर आएगा। अगर आपके घर में भी पुराने फ्लावर पॉट है और वह आपको अच्छे नहीं लग रहे हैं तो आप उसे दोबारा सजाएं जिससे वह और भी ज्यादा खूबसूरत लगे।
