हाथों पर सजाएं फ्लावर ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन, कंगन पहनने की नहीं होगी जरूरत: Flower Bracelet Mehndi Design
Flower Bracelet Mehndi Design

फ्लावर ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन है कुछ हटकर

फ्लावर ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन हाथों पर बहुत ही खूबसूरती से बना सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ प्यारे से डिजाइन्स-

Flower Bracelet Mehndi Design : किसी खास मौकों पर जैसे आपका चेहरा मेकअप और गहनों के अधूरा सा लगता है। वैसे ही बिना मेहंदी के हाथ भी खूबसूरती में कमी सी लगती है। इसलिए कई महिलाएं विशेष अवसरों पर अपने हाथों पर तरह-तरह के डिजाइन्स वाली मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। खासतौर पर फ्लावर डिजाइन्स की मेहंदी बहुत ही प्यारी और आसानी से बनने वाली होती है। अगर आप भी अपने हाथों पर फ्लावर मेहंदी डिजाइन बनाने का सोच रहे हैं, तो हाथों पर फ्लावर के साथ ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन बनाएं। फ्लावर ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन बहुत ही खूबसूरत होती है। इससे आपके हाथों की शोभा भी बढ़ सकती है। आइए जानते हैं फ्लोरल ब्रेसमेलट मेहंदी कैसे बनाएं?

कंगन डिजाइन में बनाएं फ्लावर 

Flower Bracelet Mehndi Design
Kangan Flower Bracelet Mehndi Design

अगर आप अपने हाथों पर कंगन पहनना पसंद नहीं करती हैं या फिर आपको मेटल से एलर्जी है, तो अपने हाथों पर कंगन डिजाइन में ब्रेसलेट फ्लावर मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। यह काफी खूबसूरत हो सकता है। साथ ही आपके हाथों को आकर्षक लुक देता है। इस तरह का मेहंदी डिजाइन आपके हाथों में कंगन की कमी को पूरा कर सकता है। इससे काफी अच्छा और स्टाइलिश लुक भी आता है।

ये डिजाइन है बेहद खास

Flower Mehndi Design
Flower Mehndi Design

अपने यूनिक से फंक्शन पर आप इस तरह का मेहंदी डिजाइन हाथों पर बना सकते हैं। बीच में फ्लावर और हथफूल का यह मिश्रण आपके हाथ को काफी परफेक्ट लुक दे रहा है। इस तरह का मेहंदी डिजाइन आप सगाई या फिर किसी छोटे-मोटे फंक्शन पर अपने हाथों पर सजा सकती हैं। यह गाउन से लेकर सिंपल सूट पर भी काफी अच्छा लग सकता है।

हैवी फूल ब्रेसलेट डिजाइन

Flower Bracelet Mehndi Design
Flower Bracelet Mehndi Design

यदि आपको अपने हाथों में काफी हैवी मेहंदी डिजाइन पसंद है, तो इस तरह के मेहंदी डिजाइन्स से आप अपने हाथों को सजा सकती हैं। यह आपके हाथ को काफी अच्छा लुक देगा। साथ ही आपको ब्रेसलेट या फिर कंगन जैसी ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

फ्लावर ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन बहुत ही खूबसूरत होता है। इस तरह के मेहंदी डिजाइन आप बहुत ही आसान तरीकों से हाथों पर बना सकते हैं। उम्मीद है कि आपको मेहंदी के ये डिजाइन्स पसंद आए हों। इसी तरह की खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। वहीं, अपने दोस्तों को इन प्यारे मेहंदी डिजाइन्स की लिस्ट जरूर भेजें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...