According to Vastu Shastra, balconies are best placed in the East or North direction. These directions invite natural light and promote positive energy flow into the home.
Balcony Decoration Tips

Summary: अपनी बालकनी को इन खास तरीकों से सजाएं, वहां से हटने का नहीं करेगा मन

आपके घर में एक ऐसी जगह जरूर होनी चाहिए जहां आप सुकून के पल बिता सकें। किसी को किताबों के बीच वक्त गुजारने में मजा आता है तो किसी को फिल्में देखने में। कई लोग शांति में बैठना पसंद करते हैं।

Balcony Decoration Tips: आपके घर में एक ऐसी जगह जरूर होनी चाहिए जहां आप सुकून के पल बिता सकें। किसी को किताबों के बीच वक्त गुजारने में मजा आता है तो किसी को फिल्में देखने में। कई लोग शांति में बैठना पसंद करते हैं। घर की बालकनी एक ऐसी जगह है जहां आप दिनभर की थकान के बाद सुकून भरे पलों की तलाश में जाते हैं। बालकनी को सुंदर और सही ढंग से मैनेज किया जाए तो वहां बैठकर मूड बहुत अच्छा हो जाता है। बालकनी छोटी हो या बड़ी, उसे सजा कर रखने के कई तरीके आजकल ट्रेंड में हैं। ऐसे ही कुछ तरीके हम आपको यहां बताने वाले हैं जिससे आप आसानी से कम बजट में अपनी बालकनी को सुंदर बना सकते हैं।

बालकनी में हैंगिंग प्लांट्स काफी खूबसूरत लगते हैं। तो आपको अपने बालकनी में हैंगिंग प्लांट्स जरूर लगाना चाहिए। साथ ही यह आपकी बालकनी की रौनक भी बढ़ा देगे। हैंगिंग प्लांट्स में आपको कलरफुल पौधे लगाने चाहिए।

बालकनी को अट्रैक्टिव दिखाने के लिए आप चाहे तो अपने बालकनी में आप सोफा सेट भी लगा सकती हैं। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। आप चाहे तो कलरफूल कुशन की मदद से सोफा सेट को भी सजा सकती हैं। यह आपके बालकनी की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

अगर अपनी बालकनी को खूबसूरत लुक चाहते हैं तो इसमें हैंगिंग चेयर भी खास रोल निभा सकती है। इस चेयर पर आप अपने फुर्सत के पलों में चाय की चुस्की के साथ मौसम का लुत्फ उठा सकेंगे। साथ ही खुद को अच्छी तरह से रिलेक्स भी कर सकते हैं।

अपनी बालकनी को आप कलरफुल फ्लॉवर पॉट के जरिये भी सजा सकते हैं। इसके लिए आप स्टैंड और हैंगिंग दोनों तरह के फ्लॉवर पॉट की मदद ले सकते हैं। इस फ्लॉवर पॉट्स में आप तरह-तरह के फूल और घास को उगा सकते हैं। इससे बालकनी को नैचुरल टेरिस गार्डन का लुक भी मिलेगा। साथ ही आपको फ्रेश एयर भी मिल सकेगी। इससे आपकी बालकनी देखने में भी बेहद खूबसूरत नजर आएगी।

Hanging flower pot
Hanging flower pot

बालकनी को बेहतरीन लुक देने के लिए साइड में आप बर्डहाउस भी लगा सकते हैं। इससे आपके बालकनी को बर्ड गंदा नहीं करेंगी। वह आएंगी और अपने घर में रहेगी। आपको कभी कभी बर्डहाउस में खाना और पानी रख देना चाहिए। अगर आप बर्ड लवर हैं तो आपको बर्डहाउस जरूर रखना चाहिए।

अगर आप बालकनी में आर्टिफिशियल घास का इस्तेमाल करते हैं तो इससे खूबसूरत-सी जगह को आकर्षक लुक देने के लिए आप थीम से मिलते हुए वॉल स्टिकर्स भी लगा सकती हैं और बालकनी को करीने से सजा सकती हैं।

Folding table, chair
Folding table, chair

अगर आपकी बालकनी बड़ी है तो आप आरामदायक फर्नीचर, जैसे कि छोटी टेबल और कुर्सियों को इसमें शामिल कर सकती हैं, लेकिन अगर बालकनी छोटी है तो एक छोटे साइज की टेबल रखना न भूलें। इसके लिए आप फोल्डिंग टेबल और चेयर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन पर आप कुशन भी रख सकती हैं।

बालकनी की दीवार की सजावट आपके बाहरी स्थान को आकर्षक बनाने में मदद कर सकती है। आप इसे सजाने के लिए दीवारों पर फोटो फ्रेम, ड्रीम कैचर, फेयरी लाइट्स या वॉल हैंगिंग्स लगा सकती हैं, जो कि व्यक्तिगत स्पर्श को जोड़ती हैं। आप चाहें तो एक बड़ा या अनेक छोटे मिरर भी लगा सकती हैं, जो कि रोशनी को रिफ्लेक्ट करेंगे।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...