बच्चों के कान में तेल डालने से हो सकता है ये नुकसान: Putting Oil in Babies Ear
Putting Oil in Babies Ear

बच्चों के कान में तेल डालने से हो सकता है ये नुकसान

Putting Oil in babies Ear : शिशुओं के कान में तेल डालने से कई तरह के नुकसान का खतरा रहता है। आइए जानते हैं इन नुकसान के बारे में-

Putting Oil in Babies Ear: कान में तेल डालने की परंपरा काफी सदियों पुरानी है। अक्सर बड़े-बुजुर्ग शिशुओं की मालिश करने के बाद उनके कान में थोड़ा सा तेल डाल देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कान में तेल डालने की इस परंपरा हो डॉक्टर्स सही नहीं मानते हैं। जी हां, कान में होने वाले दर्द, जलन और लालिमा को कम करने के लिए बड़े-बुजुर्ग कान में तेल डालने की सलाह देते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि इस तरह कान में तेल डालने से संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। इसलिए शिशुओं के काम में तेल नहीं डालना चाहिए। आइए जानते हैं शिशुओं के कान में तेल डालने से क्या नुकसान हो सकता है?

Also read : बच्चा करता है जिद, ऐसे बनाएं बच्चे को समझदार: Parenting Tips

Putting Oil in Babies Ear
Infection in Ear

शिशुओं के कान में तेल डालने की वजह से उनके कान में इन्फेक्शन का खतरा रहता है। दरअसल, हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि तेल में कई तरह-तरह के बैक्टीरिया होते हैं, जो कान को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप अंदरुनी रूप से इन तेल को कान में डालते हैं, तो बच्चे के कान में बैक्टीरिया का खतरा बढ़ सकता है। इससे इन्फेक्शन होने की संभावना काफी ज्यादा होती है।

कान में तेल डालने की वजह से कान के परदों को भी नुकसान होने का खतरा रहता है। दरअसल, जब आप बाहरी तेल का प्रयोग करते हैं, तो इसमें कई ऐसी चीजें होती हैं, जो कान के परदों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इससे सुनने की क्षमता पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए कान में तेल डालने से पहले एक बार विचार जरूर करें कि आप जिस तेल को कान में डाल रहे हैं, वे सुरक्षित हैं या नहीं।

Pus may come out of the ears
Pus may come out of the ears

कान में जब आप तेल डालते हैं, तो इसकी वजह से शिशु के कान में लंबे समय तक नमी रहती है। इसमें धूल-मिट्टी जमने का खतरा रहता है। ऐसी स्थिति में बैक्टीरिया पनपने लगता है। साथ ही यह पस का कारण बन सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके शिशु का कान सुरक्षित रहे, तो उनके कान में तेल डालने से बचें।

कान में तेल डालने की वजह से उसकी सफाई करने में परेशानी हो सकती है। दरअसल, जब आप कान में तेल डालते हैं, तो कान का वैक्स अंदर जमा हो जाता है। यह बाहर नहीं निकल पाता है, ऐसे में कान को साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है।

कान में तेल डालने से शिशु को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। इसलिए अगर आप बच्चे के कान में तेल डाल रहे हैं, तो एक बार विचार जरूर करें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...