Overview:कान का मैल साफ करने के सुरक्षित और आसान घरेलू तरीके
कान का मैल साफ़ करना जितना ज़रूरी है, उतना ही सुरक्षित तरीके से करना भी ज़रूरी है। ईयरबड्स या नुकीली चीज़ें इस्तेमाल करने से बचें और ऊपर बताए गए आसान घरेलू उपायों को अपनाएँ। अगर समस्या बनी रहती है, तो डॉक्टर से जाँच करवाना सबसे सही विकल्प है।
How To Clean Ears at Home Naturally: कान का मैल हमारे कान को बैक्टीरिया, धूल और गंदगी से बचाने का काम करता है। यह एक नेचुरल प्रोटेक्शन लेयर है, लेकिन जब यह ज़्यादा जम जाता है तो सुनाई देने में परेशानी, कान में भारीपन या खुजली जैसी समस्या हो सकती है। आमतौर पर लोग ईयरबड्स से कान साफ करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इससे मैल और गहराई में चला जाता है और कान को नुकसान भी पहुँच सकता है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू तरीकों से बिना ईयरबड्स का इस्तेमाल किए कान का मैल सुरक्षित तरीके से साफ किया जा सकता है।
गुनगुने पानी से सफाई
हल्का गुनगुना पानी कान की गंदगी को मुलायम कर देता है। एक ड्रॉपर की मदद से कान में कुछ बूंदें डालें और थोड़ी देर बाद सिर को झुका कर पानी बाहर निकाल दें।
ऑलिव ऑयल या नारियल तेल

कुछ बूंद ऑलिव ऑयल या नारियल तेल कान में डालने से मैल नरम हो जाता है। 10-15 मिनट बाद सिर झुका लेने से गंदगी आसानी से बाहर निकल आती है।
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड
2-3% हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को बराबर मात्रा में पानी मिलाकर कान में कुछ बूंदें डालें। यह मैल को झाग बनाकर बाहर निकालने में मदद करता है।
बेकिंग सोडा ड्रॉप्स

एक चम्मच पानी में एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएँ और ड्रॉपर से कान में डालें। यह कान के मैल को धीरे-धीरे ढीला कर देता है।
स्टीम थेरेपी
गरम पानी की भाप लेने से कान की नमी बढ़ती है और जमा हुआ मैल धीरे-धीरे बाहर निकलने लगता है। यह तरीका बिल्कुल सुरक्षित है।
कान की मालिश
कान के बाहर हल्की मालिश करने से भी मैल ढीला होकर आसानी से बाहर निकल सकता है। यह तरीका छोटे बच्चों के लिए भी कारगर है।
सावधानियाँ ज़रूर बरतें
नुकीली चीज़ों से कान साफ़ न करें।
अगर कान में दर्द, सूजन या पस है तो घरेलू उपाय न करें।
बार-बार मैल बनने की समस्या हो तो डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें।
