कहा जाता है अक्षय तृतीया के दिन खरीदी हुई हर वस्तु में इजाफा होता है और आपके जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। इस दिन सोने की खरीददारी की भी बहुत अहमियत है लेकिन जरूरी नहीं कि सोने के आभूषण ही खरीदे जाएं। इस दिन आप अन्य शुभ धातु की चीजें भी खरीद सकते हैं या फिर आप अपनी राशि के अनुसार भी कोई दूसरी वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। तो आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार कौन-सी वस्तु लाभकारी रहेगी, जिससे आपके घर में भी बरकत होगी और ऑफिस में भी….
मेष राशि: इस राशि के लोग तांबे और सोने से बनी वस्तुएं खरीदें और गेहूं का दान करें। शुभ रहेगा।
वृषभ राशि: अक्षय तृतीया के दिन इस राशि के जातक चांदी के सिक्के या चांदी से बनी चीज खरीदना आपके लिए लाभकारी होगा। साथ ही अन्न और कपड़े का दान करें।
मिथुन राशि: इस राशि के लोग चांदी के आभूषण और नए कपड़ों की खरीददारी कर सकते हैं, जो की आपके लिए बहुत शुभ होगा। इसके साथ ही मूंग की दाल का दान करें घर में समृद्धि बढ़ेगी।
कर्क राशि: इस राशि के जातक अक्षय तृतीया के शुभ दिन चांदी खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आप किसी भी गरीब या भिखारी को खाना खिलाएं लाभ होगा।
सिंह राशि: अक्षय तृतीया पर सिंह राशि के जातक अगर सोने के आभूषण खरीदते हैं और गरीब को फल दान करते हैं तो उनके सभी तरह के दुख दूर होंते हैं और घर में सुख बना रहेगा।
कन्या राशि: घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे इसके लिए अक्षय तृतीया के शभ अवसर पर इस राशि के जातक चांदी के सिक्के या स्टील के बर्तन खरीदें और मिठाई दान करें।
तुला राशि: अक्षय तृतीया के दिन इस राशि के लोग चांदी के सिक्के खरीदें और सफेद रंग के कपड़ों का दान करें। यह आपके लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगा।
वृश्चिक राशि: इस दिन वृश्चिक राशि के लोग तांबे का कोई बर्तन खरीदें या फिर गोल्ड ज्वेलरी भी खरीद सकते हैं। इससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी जिससे सभी तरह की आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।
धनु राशि: अक्षय तृतीया पर इस राशि के लोग सोने के आभूषण खरीदें और किसी मंदिर में चने की दाल दान करें। आपके लिए बहुत ही मंगलकारी रहेगा।
मकर राशि: अक्षय तृतीया के शुभ समय इस राशि के जातक सिल्वर कॉइन्स या गहनों की खरीदारी करें। इस दिन लोहे का दान जरुर करें।
कुंभ राशि: इस राशि के लोग सोने के आभूषण खरीदकर पत्नी को गिफ्ट करें और घर में पंडित को भाजन कराएं।
मीन राशि: अक्षय तृतीया के दिन इस राशि के लोग अभूषणों की खरीदारी करें और किसी गरीब को खाना खिलाएं लाभ अवश्य होगा।
ये भी पढ़ें –
