हनुमान जी को याद करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि वह अपनी शक्तियों का प्रयोग तभी करते हैं जब उन्हें याद दिलाया जाता है। ऐसे में भक्त अगर उन्हें याद नहीं करेंगे तो वह भी भक्तों के कष्ट से वाकिफ नहीं होंगे। हनुमान जी को कलयुग का साक्षात देवता माना गया है। जब तक धरती है तब तक वह मानव के कल्याण और उनके कष्टों को हरने के लिए धरती पर ही रहेंगे। यही कारण है कि हनुमान जी भक्तों के कष्टों का निवारण बहुत जल्दी करते हैं। इसलिए यदि हनुमान जी का अर्शीवाद और उनका साथ चाहिए तो हनुमान चालीसा जरूर पढ़े। तो आइए जानें-
मानसिक अशांति और डर होगा खत्म
नासे रोग हरे सब पीरा। जो सुमिरे हनुमंत बलबीरा।। हनुमान चालीसा की ये पंक्तियां पढ़ने भर से मन शक्तियों से भर जाता है। हनुमान चालीसा पढ़ने वाले के अंदर खुद ब खुद एक शक्ति का अहसास होता है और इसी अहसास के कारण उसका मानिसक डर, अशांति और चिंता खत्म हो जाती है। नकारात्मक सोच अपने आप खत्म होने लगती है।
करियर में भी मिलती है सफलता
तमाम मेहनत के बाद भी अगर आपको अपने फील्ड में सफलता नहीं मिलती तो हनुमान चालीसा जरूर पढ़ें। लाल अक्षर वाले हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपकी राह में आने वाली मुश्किले दूर हो जाएंगी।
आर्थिक समस्या होगी खत्म
आर्थिक समस्या से कई परेशानियां और जन्म लेती हैं लेकिन आपका छोटा सा प्रयास इस परेशानी को खत्म कर सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करें और उसके बाद अपने आर्थिक संकट को दूर करने के प्रयास को करें। ये जरूर सफल होगा।
पारिवारिक कलह से मिलेगी मुक्ति
अगर आपके घर में पारिवारिक कलह का कोई हल नजर नहीं आता तो आप हनुमान जी के चरणों में जरूर जाएं। यहां आपको अपने घर के कलह को खत्म करने की शक्ति ही नहीं उपाय और रास्ता भी मिलेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करना आपको शक्ति भी देगा और कलह को खत्म होने का रास्ता भी।
ये भी पढ़ें –
