आमतौर पर टूरिस्ट स्पाट पर ही केबल कार की सवारी करने का मौका मिलता है। मगर उत्तरी अमेरिकी देश मेक्सिको इसका इस्तेमाल सिटी ट्रांसपोर्ट के लिए कर रहा है। दरअसल, मैक्सिको की 15 डिग्री ढलान वाली पहाड़ियों पर बसी घनी बस्तियों में बस चलाने लायक सड़कें नहीं हैं और न ही इतनी जगह है कि मेट्रो के पिलर खड़े किए जा सकें। शहर के बाहरी इलाकों की 90 लाख की आबादी को आसपास के सब वे और बस स्टाप तक लाने के लिए 9 किलोमीटर से लंबी केबल का जाल बिछाया गया है।
अब रोप वे बना सिटी ट्रांसपोर्ट का हिस्सा
