ये हैं दुनिया की खतरनाक गुफाएं, जहां जाने से सबको लगता है डर: Dangerous caves
Dangerous Caves

ये हैं दुनिया की खतरनाक गुफाएं, जहां जाने से सबको लगता है डर: Dangerous caves

Dangerous caves : दुनिया में बहुत सी ऐसी गुफाएं है बहुत खतरनाक है। जहां जाने से हर किसी को डर लगता है। आज हम आपको ऐसी ही गुफाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

Dangerous caves : दुनिया में बहुत सी गुफाएं ऐसी है जो एक इतिहास समेटे हुए है। इन गुफाओं में जाने की हिम्मत हर किसी की नहीं होती है। ऐसी गुफाएं बाहर से देखने पर ही डर पैदा करती है। हालांकि नए रहस्य और इतिहास का पता लगाने के लिए कुछ लोग ऐसी गुफाओं में चले जाते हैं। आम लोग तो ऐसी गुफाओं को देखकर ही डर जाते हैं। आज हम दुनिया की ऐसी गुफाओं के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो काफी खतरनाक है। जहां जाने की हिम्मत हर किसी की नहीं होती है।

Also read : सफर के दौरान फिट रहने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

Dangerous caves
Dangerous caves-Son Doong Cave

वियतनाम की सोन डूंग दुनिया की सबसे लंबी गुफा मानी जाती है। दरअसल, अब तक इस सुरंग से बड़ी सुरंग नहीं देखी गई है, जिस कारण इसे सबसे बड़ी गुफा कहा जाता है। प्रमुख गुफा करीब 4.8 किलोमीटर लंबी है, जिसमें छोटे पहाड़ और घास उगी हुई है। इसे वियतनाम का नेशनल पार्क भी घोषित किया जा चुका है।

South Dakota Wind Cave
South Dakota Wind Cave

अमेरिका के साउथ डकोटा की विंड केव्स अपने आकार के कारण काफी खतरनाक गुफा मानी जाती है। यह पहली गुफा है जिसे नेशनल पार्क का दर्जा मिला था। यह जमीन के नीचे फैली है।

Mexico Giant Crystal Cave
Mexico Giant Crystal Cave

मैक्सिको की नाइका माइन भी खतरनाक गुफा मानी जाती है। इसके अंदर बहुत गर्मी लगती है। यही कारण है कि यहां जाने के लिए कूलिंग सिस्टम और सांस लेने के उपकरण की जरूरत पड़ती है। इस गुफा में तापमान बहुत अधिक रहता है। यहां का तापमान करीब 50 डिग्री सेंल्सियस से 57 डिग्री तक पहुंच जाता है। इसकी काफी गहराई है जो इसे खतरनाक बनाती है।

Uzbekistan Dark Star Cave
Uzbekistan Dark Star Cave

उज्बेकिस्तान की डार्क स्टार गुफा का सबसे गहरा स्थान 915 मीटर गहरा है। इसे बस 8 बार ही देखा जा सकता है। यह गुफा बायून ताऊ पहाड़ों पर स्थित है। यह गुफा अफगानिस्तान की सीमा के पास है। इसमें बर्फीली झीलें भी है। इस गुफा के मुहाने तक पहुंचना बहुत कठिन काम है।

georgia krubera cave
georgia krubera cave

जॉर्जिया की क्रुबेरा गुफाएं भी दुनिया की खतरनाक गुफाओं में शामिल है। इसकी गहराई 2197 मीटर यानी 7208 फीट है। यह एक बहुत ही दुर्गम इलाका है। यहां पर साल में केवल चार महीने ही जाने लायक मौसम रहता है। क्रुबेरा गुफा की खोज साल 1960 में हुई थी।

Mexico The Cave of Swallows
Mexico The Cave of Swallows

मैक्सिको के सैन लुईस पोटोसी में स्थित दे केव ऑफ स्वैलोस को दुनिया की खतरनाक गुफा माना जाता है। इस गुफा के अंदर काफी तेज हवा चलती है। हर किसी के लिए यहां जाना आसान नहीं है।

Ukraine Optimistic Cave
Ukraine Optimistic Cave

यूक्रेन की ओप्टिमिस्टिकना गुफा 230 किलोमीटर लंबी सुरंग है। दुनिया की छठी सबसे लंबी सुरंग की औसत ऊंचाई 1.5 मीटर ही है। वहीं कई जगह पर यह 10 मीटर ऊंची भी है।