ईटली का वेनिस शहर पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है। 100 से ज्यादा द्वीपों को मिलाकर बना ये शहर उंचाई से देखने पर मछली के आकार जैसा दिखाई देता है। लेकिन अब यह शहर खतरे में है। दो साल पहले आई भीषण बाढ़ के बाद एक हेरिटेज ग्रुव ने संयुक्त राष्ट संघ से खत्म होने का खतरा मंडराने वाले शहरों की सूची में वेनिस को शामिल करने की मांग की थी। शहर की आबादी से ज्यादा यहां पर्यटक मौजूद होते है। 2017 में यहां की आबादी 2.62 लाख थी। जब कि उस साल 50 लाख चर्यटक ने वेनिस की यात्रा की थी। खास बात ये है कि शहर में एक भी कार नहीं है। यहां यातायात का एकमात्र प्रचलित साधन नावें ही हैं।
वेनिस शहर में एक भी कार नहीं
