सर्व- 2 तैयारी में समय-15 मिनट बनने में समय-20मिनट
सामग्री
- चक्का दही (कपड़े में टांग कर पानी निकाला हुआ दही)ढाई सौ ग्राम,
- आम का गूदा (अगर अल्फांसो हो तो बेहतर) एक कप,
- चीनी (पिसी हुई) एक कप,
- इलाइची (पिसी हुई) चार पीस,
- जायफल का पाउडर एक चुटकी,
- केसर की डंडी (अगर उपलब्ध है तो) चार।
विधि
- चक्का दही को मिक्सर में डालें और दो-तीन मिनट तक ब्लेंड करें ताकि चक्का नरम हो जाए।
- फिर इसे मिक्सर से निकालकर एक बड़ी बाउल में रखें।
- अब आम के गूदे को मिक्सर में डालकर दो मिनट तक ब्लेंड करें।
- ब्लेंड करते समय देख लें कि कोई गांठ ना रह जाए।
- इसमें पानी नहीं डालना है। जब ब्लेंड हो जाए तो इसे चक्का वाली बाउल में डालें।
- अब इसमें पिसी हुई चीनी, जायफल का पाउडर, इलाइची व केसर मिलाएं। फिर इसे हैंड ब्लेंडर या चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं।
- आप अपने आम के स्वाद के हिसाब से और अपने स्वाद के हिसाब से इसमें चीनी की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं।
- एक बार फिर अच्छे से मिलाने के बाद इनसे एक कंटेनर में डाल कर ढक दें।
- इसे कांच, स्टील या प्लास्टिक के बर्तन में कम से कम बीस मिनट तक फ्रीजर में रखें। चपाती या पूरी के साथ परोसें।
