सर्व- 2,तैयारी में समय-10 मिनट,बनने में समय- 15 मिनट
 
सामग्रीः
 
  • 1 कप स्प्राउट्स,
  • 1 कप मक्का के दाने,
  •  2-3 गाजर,
  • 4 चम्मच टोमैटो साॅस,
  • 1 चुकन्दर, नमक,
  • 2 चम्मच चाट मसाला,
  •  नींबू 1 खीरा।
विधि-
1-  सबसे पहले गाजर को धोकर छीलकर कद्दूकस कर लें। अब मक्का के दानों से मोर का मुंह बनाएं। उसके पंख में गाजर कसा हुआ डालें।
 
2- शरीर में दोनों भाग में मूंग डाल दें, चारों तरफ साॅस से आउटलाइनिंग कर दें। खीरे गोल-गोल काट पंख के उपर लगाएं।
 
3-गाजर से आंख-नाक बनाकर उसके पंजे बना दें। ये पिकॉक सैलेड बच्चों को बहुत भाएगा।