Overview:कम दाम में खरीदनी है डिजाइनर साड़ी तो दिल्ली की इन मार्केट से करें शॉपिंग : Designer saree
आईये आपको बताते हैं कि दिल्ली में ऐसी कौन-कौन सी मार्केट है जहां से आप शादी की शॉपिंग कम बजट में कर सकते हैं।
Delhi Market for Sarees: जब हमें शादी की शॉपिंग करनी होती है तब हम ऐसी मार्केट को सर्च करते हैं जो हमारे बजट में आए इसी के साथ-साथ वहां पर लेटेस्ट डिजाइन के भी कपड़े मिलते हो। अगर आप भी शादी की शॉपिंग करना चाहते हैं तो दिल्ली में बहुत सारे ऐसे मार्केट है जहां से आप अच्छे डिजाइन और लेटेस्ट ट्रेंड की साड़ी खरीद सकते हैं। यहां पर आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है और आपके बजट के अनुसार आप यहां पर साड़ी की शॉपिंग कर सकते हैं। तो आईये आपको बताते हैं कि दिल्ली में ऐसी कौन-कौन सी मार्केट है जहां से आप शादी की शॉपिंग कम बजट में कर सकते हैं।
Also read : ब्लाउज के डिज़ाइन के अनुसार सिलेक्ट करें आकर्षक ज्वेलरी
दिल्ली की टैगोर गार्डन मार्केट

अगर आप शादी की शॉपिंग करना चाहते हैं तो यह मार्केट उसके लिए काफी बेस्ट है। यहां पर साड़ी का बहुत ही अच्छा कलेक्शन मिल जाता है। इसी के साथ यहां पर लहंगा का भी कलेक्शन मिलता है। अगर आप डिजाइनर साड़ी और मेहमानों को देने वाली साड़ी खरीदना चाहते हैं तो यहां से देख सकते हैं। इस मार्केट में पहुंचने के लिए आप मेट्रो से ट्रैवल भी कर सकते हैं। इसी के साथ ऑटो और बस से भी मार्केट में पहुंच सकते हैं। इस मार्केट में ₹200 से साड़ी की कीमत शुरू हो जाती है।
दिल्ली की रोहताश नगर मार्केट
शादी में साड़ी की शॉपिंग अगर आप करना चाहते हैं तो दिल्ली की रोहताश नगर मार्केट में जा सकते हैं। यहां पर काफी अच्छे फैब्रिक की साड़ी मिल जाती है और कई सारी दुकान देखने को मिलती है। यहां पर साड़ी का प्राइस ₹100 से शुरू हो जाता है। आप अपने बजट के अनुसार यहां पर से साड़ी का कलेक्शन ले सकते हैं।
दिल्ली की लक्ष्मी नगर मार्केट

ईस्ट दिल्ली की लक्ष्मी नगर मार्केट शादी के शॉपिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित होती है। यहां पर आप साड़ी की खरीदारी कर सकते हैं। यहां पर पहुंचना बहुत ही ज्यादा आसान है परंतु भीड़भाड़ की वजह से यहां पर थोड़ी संभाल कर शॉपिंग करनी होती है क्योंकि यहां पर जितनी भी दुकान है वह गलियों में है। यहां पर आपको ₹100 से साड़ी मिल जाएगी। आप अपनी पसंद के हिसाब से साड़ी खरीद सकते हैं।
दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट

साउथ दिल्ली में स्थित इस मार्केट में आपको हर तरह की दुकान देखने को मिल जाती है। यहां पर आपको बहुत सारे ब्रांडेड शोरूम भी मिल जाते हैं और फंक्शन के अनुसार आप कम दाम की भी साड़ी खरीद सकते हैं। आप अपने बजट के अनुसार इस मार्केट में साड़ियां आराम से खरीद सकते हैं।
दिल्ली की चांदनी चौक मार्केट

शादी की शॉपिंग करने के लिए चांदनी चौक वाली मार्केट सबसे बेस्ट ऑप्शन होती है। यह पुरानी दिल्ली में स्थित मार्केट है और यह दिल्ली की सबसे बड़ी और पुरानी मार्केट है। यहां आपको फैंसी साड़ी से लेकर लहंगा साड़ी और साथ में पहनने के लिए मैचिंग ब्लाउज हर तरह का सामान मिल जाता है। यहां पर आप अपने बजट के हिसाब से मार्केट कर सकते हैं।
यह दिल्ली की कुछ ऐसी मार्केट है जो आपके बजट में आ सकती है। यहां पर आप आराम से वेडिंग की शॉपिंग कर सकते हैं। यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं। एक बार इन मार्केट में जरुर विजिट करें।
