Shopping Complex- दिल्ली दिलवालों की है और यहां आकर शोपिंग नहीं की तो क्या किया। यहां के लोग तो यहां की मार्किट्स को पसंद करते ही हैं लेकिन इनके अलावा बहार से आए हुए लोग भी यहां शॉपिंग करना भूलते नहीं हैं। तो देखतें हैं उन 5 शॉपिंक स्पॉट्स को जहां आप जरुर जाएं।
1.सरोजिनी नगर
मार्केट सरोजिनी नजर जिसे SN के नाम से भी जाना जाता है। यह मार्किट दिल्ली की सबसे सस्ती मार्केट है जहां 50-100 रुपये में कपड़ों की शुरुआत होती है। हालांकि इतने सस्ते में कपड़े वही ले सकता है जिसको मोल-भाव करना आता हो। इस मार्किट में जाने का सही समय दिन का है क्योंकि शाम के समय यहां लाइटनिंग काफी कम है जिसके कारण आपको कपड़े चुनने में दिक्कत हो सकती है।

2.जनपथ
अब नंबर आता है जनपथ मार्केट का, यह मार्केट सरोजिनी की तरह बड़ी नहीं है। जनपथ सिर्फ एक गली में सिमटी हुई मार्केट है। हालांकि छोटी मार्केट होने के बावजूद भी यहां आपको अच्छा और सस्ता सामान मिल जाएगा। यहां कई दुकानें जूलरी की हैं। कई सारें कपड़ों के स्टौल भी हैं जहां आपको काफी स्टाइलिश कपड़े मिल जाएंगे।

3.लाजपत नगर
अगर आपको एथनिक वेयर सस्ते में खरीदना है तो लाजपत नगर आपके लिए बेस्ट मार्केट है। यहां से आप वेस्टर्न वेयर भी खरीद सकते हैं।लाजपत में आपको कपड़ों के साथ-साथ होम डेकोर और फैब्रिक्स भी मिल जाते हैं।यहां कई फैशन स्टूडेंट्स अपने लिए सस्ते फैब्रिक की शॉपिंग करने आते हैं। यहां का सबसे नज़दिकी मेट्रो स्टेशन लाजपत नगर ही है।यह मार्केट भी सरोजिनी नगर की ही तरह सोमवार को बंद रहती है।

4.मॉनेस्ट्री, कश्मीरी गेट
इसे आप लड़कों के लिए बेस्ट शॉपिंग अड्डे के तौर पर मान सकते हैं। यहां लड़कों के लिए एक से बढ़कर एक कलेक्शन मौजूद होता है। विंटर वेयर से लेकर समर्स तक, हर मौसम के लिए यहां बेस्ट कपड़े मिल जाएंगे वो भी आपके बजट में।यहां पर कपड़ों के अलावा लड़कों के लिए शूज़, बेस्ट जैसी एक्सेसरीज़ भी मिल जाएंगी।ये मार्केट भी सोमवार को बंद रहती है।

5.कमला नगर
नॉर्थ कैम्पस के बीच पॉपुलर इस मार्केट में ब्रैंड्स से लेकर स्ट्रीट शॉप्स तक के ढेरों ऑप्शन्स हैं। ये जगह डीयू के स्टूडेंट्स के बीच फूड पॉइंट और हैंग आउट प्लेस के तौर पर फेमस है। आप यहां से ब्रैंड्स के लेटेस्ट कलेक्शन से शॉप कर सकते हैं। अगर सस्ती शॉपिंग करनी है तो यहां स्ट्रीट मार्केट्स में भी कई बढ़िया कलेक्शन मिल जाएगा।
