करीना और सैफ अली खान के बेटे तैमूर को बॉलीवुड के सबसे चर्चित बच्चों में से एक माना जाता है क्योंकि अपने जन्म के बाद से ही तैमूर के बारे में लोग हमेशा सबसे ज्यादा जानना चाहते हैं। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था और अब करीना और सैफ के फैन्स के बीच तैमूर के जन्मदिन का इंतज़ार शुरू हो चुका है।
 
तभी करीना कपूर से पूछने पर उन्होंने एक फैशन इवेंट के दौरान कहा की तैमूर का पहला बर्थडे पूरी तरह से फॅमिली अफेयर होगा, और वो किसी भी तरह की बड़े पैमाने पर होने वाली बॉलीवुड पार्टी जैसा कुछ नहीं करेंगी।  करीना ने कहा की ये तैमूर का पहला बर्थडे है इसलिए उसे अपनी फॅमिली के बीच ही होना चाहिए। वो उस दिन अपने नाना नानी, दादी के साथ समय बिताएगा। ये सेलिब्रेशन सिर्फ परिवार के बीच छोटे स्तर पर होगा।
 
 
ये भी पढ़े-