सात साल के हुए पटौदी हाउस के लाडले तैमूर अली खान, वायरल हुए तैमूर के बर्थडे फोटोज: Taimur Ali Khan Birthday
Taimur Ali Khan Birthday

Taimur Ali Khan Birthday: करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने पटौदी हॉउस में 20 दिसंबर को अपने बड़े बेटे तैमूर का जन्मदिन मनाया है, तैमूर अब 7 साल के हो गए है। कुछ तस्वीरें सबा पटौदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी।

Also read : Star Kids: बिल्कुल अपने पैरेंट्स की फोटोकॉपी नजर आते हैं यह स्टार किड्स

तैमूर के बर्थडे बश की कुछ तस्वीरें सबा अली खान पटौदी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। जिसमें तैमूर अपने पापा सैफ अली खान के साथ ट्विनिंग करते हुए पोज़ दे रहा है। जिसमें दोनों ने पिंक पहन रखा है। वही तैमूर के छोटे भाई जेह भी भाई की बर्थडे पार्टी खूब इंजॉय करते हुए फोटोज में कैप्चर हुए है। जिसमें दोनों भाई साथ में कॉटन कैंडी खाते हुए दिख रहें है। फोटोज को शेयर करते हुए सबा ने कैप्शन दिया कि ‘तुम्हें 7वां जन्मदिन मुबारक हो। मैं तुम्हारी बेहतर और खुशहाल जिंदगी के लिए दुआ करती हूं”।

तैमूर के लुक की बात करें तो तैमूर ने अपने बर्थडे पर पिंक शर्ट और ब्लू डेनिम पहनी हुई है। सिर पर कैप लगाए करीना- सैफ के लाडले बेटे बेहद क्यूट लग रहे हैं। करीना और सैफ अपने दोनों बच्चों जहांगीर और तैमूर से बेहद क्लोज हैं और हमेशा उनके साथ टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। वही करीना सारा और अब्राहिम से भी क्लोज है। आए दिन सब साथ में पिक्चर पोस्ट करते रहते हैं। तैमूर जहां 7 साल के हो गए हैं तो वहीं उनके छोटे भाई जेह अभी 2.5 साल के हैं, दोनों का बॉन्ड अद्भुत है।