Ajay Devgan: अजय देवगन पिछले दिनों अपनी आने वाली सिंघम फ्रैंचाइजी की शूटिंग को लेकर चर्चा में रहे हैं। हाल ही में उनकी एक और फिल्म से जुड़ी खबर सामने आई है। इस फिल्म में एक बार फिर वे अपनी पुरानी दोस्त तब्बू के साथ स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। तब्बू और अजय देवगन की केमेस्ट्री दर्शकों को पसंद आती है। भले ही स्क्रीन पर वे रोमांटिक अंदाज में साथ में नहीं आते। लेकिन उनकी फिल्मों में वे जब भी साथ होते हैं कमाल करते हैं। फिर चाहे वो दृश्यम हो या भोला। एक दूसरे को एक्टिंग में टक्कर देते नजर आते हैं। आइए आपको बताते हैं उनकी आने वाली फिल्म के बारे में।
‘औरों में कहां दम था’ में तब्बू और अजय दिखाएंगे एक्टिंग का दम
अजय देवगन की इंटेंस एक्टिंग और तब्बू की लाजवाब अदाकारी एक बार फिर दर्शकों को ‘औरों में कहां दम था’ में देखने को मिलने वाली है। ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। हालांकि इस फिल्म की कहानी के बारे में मेकर्स ने ज्यादा डिटेल शेअर नहीं की है। फिल्म की रिलीज डेट जरूर सामने आ गई है। अजय देवगन ने फिल्म की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर शेअर की है। उन्होंने लिखा अपनी अगली फिल्म की डेट अनाउंस कर रहा हूं, इस फिल्म के लिए नीरज पांडे के साथ कोलैबरेशन में ‘औरो में कहां दम था।’ फिल्म 26 अप्रैल को रिलीज होगी।
फिल्म में होंगे ये कलाकार
नीरज पांडे निर्देशित इस फिल्म में अजय और तब्बू के अलावा जिमी शेरगिल, शांतनु महेश्वरी और सई मांजरेकर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि इसका संगीत कई दशकों के संगीत की झलक दिखाने वाला होगा। साल 2002 से 2023 तक की संगीत यात्रा फिल्म में दिखाई जाएगी। फिल्म का संगीत ऑस्कर विनर एम एम कीरवानी तैयार करेंगे। अय्यारी के बाद ये नीरज पांडे की एक बड़ी फिल्म है। जिसमें वे कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं।
अजय आने वाले दिनों में दिखेंगे इन जबरदस्त फिल्मों में
आपको बता दें कि अजय देवगन की इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों की शूटिंग में अजय व्यस्त हैं। उनकी इस साल रोहित शेट्टी की सिंघम फ्रैंचाइजी की ‘सिंघम अगेन’ अगस्त माह में रिलीज हो सकती है। ‘औरों में कहां दम था’ 26 अप्रैल को रिलीज होगी। वहीं उनकी फिल्म ‘मैदान’जिसकी रिलीज डेट पहले 2023 थी। अब शायद 2024 के आखिर तक रिलीज हो सकती है। अजय देवगन के फैंस सिंघम में उनकी दहाड़ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
