Tabu Birthday Special
Tabu Birthday Special

Tabu Birthday Special: 52 साल की तब्बू ने कभी भी अपने पिता का सरनेम अपने नाम के साथ नहीं लगाया। असल जिंदगी में तब्बू हैं तब्बसुम फातिमा हाश्मी। बॉलीवुड में उन्हें तब्बू के नाम से जाना जाता है। वो अपने नाम और पहचान से बेहद खुश और सन्तुष्ट हैं ।

52 साल की हुईं तब्बू

बॉलीवुड का जाना माना चेहरा तब्बू आज 52 साल की हो चुकी हैं। उनके बर्थ डे स्पेशल में हम आज आपको उनकी जिंदगी के कुछ अनछुये पहलुओं के बारे में बताएंगे। तब्बसुम फातिमा हाश्मी यानी कि तब्बू आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 52 साल की तब्बुसम की निजी जिंदगी कई उतार चढ़ाव से भरी रही है।

कभी पिता का सरनेम नहीं लगाया

तब्बू का जन्म हैदराबाद में जमाल अली हाश्मी के घर हुआ था, लेकिन महज तीन साल की थी जब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। ऐसे में उनकी माँ ने ही दोनों बहनों की परवरिश की। तब्बू अपने निजी जीवन के बारे में कभी बात नहीं करती हैं। लेकिन इन दिनों एक इंटरव्यू में अपने पिता के बारे में उन्होंने बात की जिसकी चर्चा चारो तरफ है। तब्बू ने पहली बार अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर बात की और बताया कि आखिर वो क्यों अपने पिता का सरनेम इस्तेमाल नहीं करती हैं। वो कहती हैं कि वो बहुत छोटी थी जब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। ऐसे में अपने पिता के साथ उनकी कोई खास मेमोरी नहीं जुड़ी है। तब्बू कहती हैं कि उनकी बहन फरहा नाज अक्सर उनके पिता से मिला करती थीं पर तब्बू का अपने पिता से मिलना कुछ खास नहीं रहा। पिता ने जल्द ही दूसरी महिला से शादी भी कर ली थी। तब्बू की माँ एक टीचर थीं। तब्बू का बचपन अपने नाना-नानी के घर मे बीता है। 1983 में तब्बू मुम्बई शिफ्ट हो गयी। तब्बू जानी मानी लेजेंड्री एक्ट्रेस शबाना आजमी की नीस हैं। बहन फरहा भी एक सफल एक्ट्रेस रह चुकी हैं।

52 साल उम्र में भी फिट और खूबसूरत

बॉलीवुड में यूं तो हर दिन नई एक्ट्रेस का डेब्यू होता है। लेकिन तब्बू अपनी खूबसूरती से आज की जनरेशन को मात देती है। आज भी वो अपनी दमदार अभिनय और अपनी फिट बॉडी के लिए जानी जाती है। भूल भुलैया 2 की सफलता में तब्बू का खासा योगदान रहा है। मोनजुलिका के किरदार से तब्बू ने ये साबित कर दिखाया कि ऐज वाकई में सिर्फ एक नम्बर है, टैलेंट के आगे सब फीका है।

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1980 में कॅरियर की शुरुआत

90 की दशक तक तब्बू ने एक नया मकाम हांसिल कर लिया था। लेकिन इनके करियर की शुरुआत 1980 में आई फिल्म बाजार से हो चुकी थी। तब्बू देव आनंद की खोज थीं। देव आंनद द्वारा निर्मित फिल्म हम नवजवान में टीन एज में नजर आयी थीं। इसके बाद तब्बू ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। कॉमेडी से लेकर सीरियस फिल्म सब में तब्बू ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

जीत चुकी हैं नेशनल अवॉर्ड

तब्बू अपने संजीदा अभिनय के लिये जानी जाती रही हैं। उन्हें नेशनल अवार्ड मिल चुका है। माचिस,चांदनी बार जैसी फिल्म के लिए उन्हें सराहना मिली। वहीं भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। वहीं साजन चले ससुराल जैसी कॉमडी के लिए भी उनकी सराहना की गई।

तब्बू ने शादी नहीं की,अब तक सिंगल हैं

बॉलीवुड में रिश्ते बनना बिगड़ना आम बात रही है। 52 साल की तब्बू अपने कॅरियर के साथ बेहद खुश हैं। उन्होंने अब तक शादी नहीं की। कहा जाता है कि वो साउथ के एक्टर नागार्जुन के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थीं। नागार्जुन पहले से ही अमाला से शादी कर चुके थे। फिर भी दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में साथ थे। आज तब्बू भले निजी जीवन में अकेली हों लेकिन वो करियर के क्षेत्र में ऊंचाइयों पर हैं।

कॉन्ट्रोवर्सी भी रहा जीवन में

तब्बू के जीवन मे भी कंट्रोवर्सी ने अपनी जगह बनाई। 1998 में आई फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ के शूटिंग के दौरान कॉल्ड हिरण के शिकार के मामले में चार्ज लगाया गया। सलमान खान समेत फिल्म के अन्य कलाकार नीलम कोठारी,सोनाली बेंद्रे समेत तब्बू को भी इस कॉन्ट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा।

खुद से आधी उम्र के एक्टर को किया आन स्क्रीन किस

कॉन्ट्रोवर्सी की बात करें तो अपने से आधी उम्र के एक्टर के साथ किसिंग सीन करके तब्बू ने कॉन्ट्रोवर्सी क्रीएट कर दी थी। एक्टर ईशान खट्टर जो कि उम्र में तब्बू से काफी छोटे हैं उनके साथ ऑन स्क्रीन किसिंग सीन देकर उन्हें कॉन्ट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा था। ‘अ सुटेबल बॉय’ में तब्बू ने एक प्रॉस्टिट्यूड का किरदार निभाया था। फिल्म में ईशान खट्टर को तब्बू से इश्क़ होता दीखाया गया था। जबकि इससे पहले वो फिल्म हैदर में शहीद कपूर के माँ के किरदार में नजर आ चुकी थीं।ऐसे में ईशान खट्टर के साथ किसिंग सीन देकर तब्बू को काफी ट्रोलिंग् का सामना करना पड़ा था।

फिल्म दृश्यम से अजय देवगन का मिला दोबारा साथ

Tabu Birthday Special
Drishyam 2

फिल्म विजयपथ,हकीकत जैसी फिल्मों में अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी हिट हुई थी। दोनों काफी अच्छे दोस्त भी थे। बॉलीवुड के गलियारों में दोनों के बीच दरार आने की बातें भी कई बार सामने आई। फिल्म दृश्यम के साथ ही अजय देवगन और तब्बू की टूटती दोस्ती की बातें भी खत्म हो गयी। ऐसा कहा जाता था दोनों एक्टर एक समय मे बेहद करीबी दोस्त थे लेकिन किसी निजी वजहों से दोनों के दोस्ती में दरार पड़ गई थी। उसके बाद लंबे वक्त तक दोनों में बात चीज बंद थी। फिल्म दृश्यम में दोनों लंबे अंतराल के बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। एक बार फिर तब्बू और अजय देवगन दृश्यम 2 में साथ नजर आने वाले हैं। दृश्यम 2 ,18 नवम्बर को सिनेमाघरों में लगेगी।

Leave a comment