Singham 3: फ़िल्म सिंघम का अलग ही क्रेज है। रोहित शेट्टी सिंघम से अपने फैंस का दिल जीत लेते हैं। ‘सिंघम’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ की अपार सफलता के बाद इस बार फैंस के लिए रोहित सिंघम 3 ला रहे हैं। अब फिल्म का पोस्टर जारी हो गया है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। रोहित सिंघम 3 के ज़रिये क्या कमाल दिखाएंगे ये तो देखना होगा। फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज़ होगी।
दमदार है दीपिका का फर्स्ट लुक
‘सिंघम 3’ का पोस्टर जारी हुआ है। फिल्म से दीपिका का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। पोस्टर में दीपिका हाथ में बन्दूक थामे अपराधियों के बीच नज़र आ रही हैं और उनके चेहरे पर दबंग मुस्कान है। पोस्टर में दीपिका का लुक बहुत ही ज़बरदस्त लग रहा है। दीपिका को पुलिस यूनिफार्म में उनके फैंस देखना चाहते थे और सिंघम 3 में अब उन्हें दीपिका खाकी में नज़र आएंगी। रोहित शेट्टी ने फिल्म का पोस्टर नवरात्री के पहले दिन शेयर किया है। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि ‘नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी…. मिलिए हमारी पुलिस जगत की सबसे क्रूर और हिंसक अफसर शक्ति शेट्टी से….. हमारी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण।
सभी का दिल जीत रहा है दीपिका का ये लुक
दीपिका के इस लुक पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं। यही कारण है कि दीपिका का ये लुक ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहा है। रणवीर सिंह ने उनके इस लुक को बहुत पसंद किया है। रणवीर सिंह ने दीपिका के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए ‘आली रे आली… लेडी सिंघम आली’ कैप्शन लिखा है। दीपिका अपने इस लुक से बहुत तारीफ बटोर रही हैं।
