गृहलक्ष्मी दोपहर का सीजन-3 इन दिनों दिल्ली एन.सी.आर, पंजाब, हरियाणा समेत अलग-अलग जगाहों पर धूम मचा रहा है। इसी कड़ी में 25 नवम्बर को गृहलक्ष्मी का कारवां पहुँचा फरीदाबाद। यहां क्लब की महिलाओं ने गृहलक्ष्मी के साथ हर एक्टिविटी में खूब बढ़-चढ़ कर भाग लिया, साथ ही अलग-अलग एक्टिविटीज में हिस्सा लेकर जीते ढेरो इनाम। यही नहीं, सिंगिग पर्सेनेलिटी लकी दत्त ने अपनी लाइव पर्फोमेंस से दोपहर को म्यूजिकल बना दिया। उनके गानों की धुन पर महिलाओं ने जमकर डांस किया और खूब मस्ती की।

स्वच्छता की शपथ
कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं ने स्वच्छ भारत अभियान की शपथ लेकर की। सभी महिलाओं ने ये प्रण किया कि वे अब अपने घर ही नहीं बल्कि अपने आस-पास गली-मोहल्ले में भी गंदगी नहीं होने देगी। व अपने श्रमदान से फरीदाबाद शहर को क्लीन सिटी बनायेंगे।

हरप्रीत कौर(प्रेसीडेंट ऑफ फरीदाबाद लेडीज क्लब)” गृहलक्ष्मी दोपहर जैसी एक्टिवी महिलाओं का मनोबल बढ़ाती हैं उन्हें दुनिया के सामने मुखर होने का साहस देती है। वैसे भी जिंदगी जब एक बार मिली है तो दो बार क्या सोचना… इस लाइफ को फुल एंजॉय करना चाहिए। खासतौर महिलाओं को। क्योंकि उनके खुश रहने से उनका परिवार भी खुश रहेगा। “

रेडियो जॉकी सुकृति ने किया आर.जे टैलेंट हंट
इस खास मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर रेडियो मिर्ची की जानी-मानी आर.जे सुकृति ने शिरकत की। उन्होंने क्लब की महिलाओं के लिए खास तरह का आर.जे टैलेंट हंट भी किया जिसमें उनको एक दिन का आर.जे बनना था। और अपनी आवाज से सभी दिल जीतना था। वहीं सुकृति ने गृहलक्ष्मी को बधाई देते हुए ये कहा कि, ”इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं की छुपी प्रतिभा को सबके सामने पेश करने का काम करते हैं। टैलेंट हर किसी में है लेकिन हर कोई इसे प्रेजेंट कर नहीं पाता है। मैं उम्मीद करती हूँ कि गृहलक्ष्मी इन्हें घर से बाहर की दुनिया दिखाने व अपनी बात खुलकर बोलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।”

नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया बेटी बचाओ का संदेश
क्लब की महिलाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के जरिए बेटियों को गर्भ में ही मार देने जैसी कुरीतियों का विरोध किया। इस दौरान कलाकारों ने बेटी है तो कल है, बेटी को संसार में आने दो, लिंग जांच और भ्रूण हत्या बंद करो आदि नारे भी लगाए।

ये बनी टाइटल विनर्स और बम्पर इनाम विजेता
अर्ली बर्ड – श्वेता गोयलफिट एंट एक्टिव – प्रीति बड़ेजाचटर पटर- ऋतु खन्नाचुपचाप- अनु चावलाबम्पर प्राइज विजेता – दिप्ति वत्स

सभी ने चखा गोवर्धन दही का स्वाद
फरीदबाद में आयोजित गृहलक्ष्मी दोपहर में गोवर्धन की ओर से लाइव कुकरी सेशन का आयोजन किया गया था जिसमें कुकरी एक्सपर्ट अमिता लूनिया ने महिलाओं को गोवर्धन दही से वेजिटेबल डिप बनाना सीखाया और चखाकर सभी महिलाओं से प्रशंसा बटोरी। इसके साथ ही कुकरी एक्सपर्ट ने सभी महिलाओं को इस हेल्थी डिश के फायदे बताये और उनके सवालों के जवाब भी दिए।
आचारी डिप की रेसिपी
साम्रगी – बारीक कटा हुआ पालक, प्याज, टमाटर, खीरा, सेब, हरी मिर्च, अदरक, 2 बड़ी कटोरी गोवर्धन दही, दो चम्मच चीनी, एक चुटकी काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक व चाट मसाला, मिक्स आचार और फ्राएड
विधि – एक बड़े बर्तन में सबसे पहले दही डालें अब उसमें सभी बारीक कटी सब्जियां और फल मिलाएं। अब उसमें काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, चीनी और थोड़ा सा मिक्स आचार डालें और सभी चीजों को चम्मच की सहायता से अच्छे से मिक्स और अब एक प्लेट में सेंटर पर डिप डालें और उसके चारों ओर फ्राएड सजाकर सर्व करें।

गृहलक्ष्मी ब्यूटी क्वीन कॉन्टेस्ट का जलवा
गृहलक्ष्मी दोपहर में वहां मैजूद महिलाओं के लिए गृहलक्ष्मी ब्यूटी क्वीन कॉन्टेस्ट भी आयोजित किया गया। जिसमें रैंप पर वॉक करके महिलाओं ने अपने हुनर के जलवे बिखेरे। इसमें हर उम्र की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। महिलाएं जब रैंप वॉक कर रही थी तो दोपहर का मजा और भी दोगुना हो गया था। इस कॉन्टेस्ट में 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कॉन्टेस्ट को सफलतापूर्वक पार करके मनीषा बनीं समर क्वीन और ऋतु खन्ना को फर्स्ट रनरअप और संदीप कौर को मिला सैकेंड रनरअप का खिताब।

प्रॉप्स और फोटो सेशन
प्रॉप्स के साथ महिलाओं ने किया फोटो सेशन क्लब की महिलाओं का उत्साह तब और देखने को मिला जब गृहलक्ष्मी दोपहर में मौजूद अलग-अलग प्रॉप्स के साथ महिलाओं ने तरह-तरह पोंज में फोटो खिंचवाई। सिर्फ इतना ही नहीं अपने अनुरूप प्रॉप्स का चयन करके सेल्फी भी लीं।
क्या है गृहलक्ष्मी दोपहर
आमतौर पर एक गृहणी के लिए रोज़मर्रा की व्यस्तता से अपने लिए समय निकाल पाना मुश्किलों भरा होता है। इसी बात को ध्यान में रखकर गृहलक्ष्मी ने शुरू किया गृहलक्ष्मी दोपहर जहां महिलाएं अपने रुटीन लाइफ से हटकर फ्रेंड्स के साथ एंजॉय कर सकती हैं, कुछ सीख सकती हैं। गृहलक्ष्मी दोपहर एक ऐसा मंच है, जो महिलाओं को एक्टिविटीज, गेम्स, टाइटल्स, मस्ती और फन के जरिए एक-दूसरे के करीब लाने का मौका देता है।
अगर आप भी चाहते हैं अपने क्षेत्र में गृहलक्ष्मी दोपहर करवाना तो इसके लिए संपर्क करें- अभिलेख, मो.- 8010332638
