Nutritious Food for Nails: जिस तरह हम अपनी त्वचा को खूबसूरत रखने के लिए कई तरह के जतन करते हैं, ठीक उसी तरह नाखूनों की खूबसूरती और मजबूती भी आवश्यक है। अक्सर देखने में यह आता है कि महिलाओं के नाखून बढ़ तो जाते हैं लेकिन उनमें कई तरह की समस्या दिखने लगती है। वो रूखे हो जाते हैं या फिर टूटने लगते हैं। इस तरह की समस्या से बचने के लिए महिलाएं मेनिक्योर और पेडिक्योर करवाती हैं। बावजूद इसके, नाखून मजबूत और चमकदार नहीं बनते हैं। आपको पता है कि इन तरीकों के अलावा आपके नाखूनों को विटामिन और मिनरल की भी जरूरत होती है। आज हम आपको उन्हीं पोषक तत्वों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपके नाखूनों के लिए बेहद जरूरी है।
Also read : Disease From Nails: नाखून देखकर पहचानें रोग
नाखून मजबूत करेंगे विटामिन-मिनरल
हाथ खूबसूरत दिखें इसके लिए नाखूनों का स्वस्थ और सुंदर होना जरूरी है। जिन लोगों की डाइट में पर्याप्त पोषक तत्व रहते हैं उनके नाखून सुंदर नजर आते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि स्वस्थ नाखूनों के लिए कौन से विटामिन और मिनरल बहुत जरूरी हैं।
विटामिन सी

विटामिन-सी हमारे शरीर के लिए सबसे आवश्यक पोषक तत्व है। कोलेजन के निर्माण के लिए इसकी आवश्यकता पड़ती है। दांतों, आंखों और नाखूनों के लिए यह खास चीज है जो हमारे शरीर में जरूरी है। संतरा, नींबू, टमाटर और अन्य खाद्य पदार्थों से विटामिन सी की पूर्ति की जा सकती है।
बायोटिन
बायोटिन से कोशिकाओं में वृद्धि होती है और त्वचा के साथ ही नाखूनों के लिए भी फायदेमंद है। यह आहार से अमीनो एसिड ग्रहण करने में सहायता करता है और नाखूनों का टूटना जल्दी ठीक होता है। अंडे, पनीर, दूध, दही, शकरकंद, गोभी जैसी चीजों से बायोटिन की पूर्ति की जा सकती है।
आयरन
लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में आयरन का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। इन्हीं कोशिकाओं के जरिए शरीर के हर अंग तक ऑक्सीजन पहुंच पाता है। आयरन की कमी होने से ऑक्सीजन शरीर के सभी अंगों तक नहीं पहुंच पाता है जिस वजह से अंगों में समस्या उत्पन्न होती है ठीक उसी तरह से नाखूनों पर भी असर होता है।
मैग्नीशियम

मैग्नीशियम एक ऐसी चीज है जो शरीर के 300 से ज्यादा कामों के लिए बहुत जरूरी है। ये प्रोटीन का एक अवशोषण है जो नाखूनों की ग्रोथ को बेहतर बनाता है। नाखूनों पर लंबी लाइन दिखने का मतलब है कि ये मैग्नेशियम की कमी है। इसके लिए आपको हरी पत्तेदार सब्जियां, मूंगफली और काजू, बादाम का सेवन करना चाहिए।
प्रोटीन
नाखूनों का निर्माण केराटिन नामक एक रेशेदार प्रोटीन से होता है। यही उन्हें लचीलापन और मजबूती देता है। इसका निर्माण शरीर में बेहतर तरीके से हो इसके लिए प्रोटीन युक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए। आपको सोया, बीन्स, दाल, नट्स और साबुत अनाज अपनी डाइट में शामिल करने होंगे।
ओमेगा-3
इसके अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड विटामिन बी12 सिंक भी नाखूनों की मजबूती के लिए आवश्यक है। संतुलित आहार का सेवन कर नाखूनों में होने वाली समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। पर्याप्त पोषण से नाखून तेजी से बढ़ते हैं और स्वस्थ और सुंदर बने रहते हैं।
