खूबसूरत और परफेक्ट दिखने के लिए केवल चेहरे और कपड़ों का अच्छा दिखना जरूरी नहीं है। इसके लिए आपको हाथों का अच्छा दिखना भी उतना ही जरूरी है। हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नाखूनों का सुंदर होना भी बेहद जरूरी है। बहुत सी लड़कियां अपने छोटे नाखूनों की वजह से परेशान रहती हैं।
यह भी देखे-लिवर से जुड़ी समस्याएं होने पर शरीर देता है ये संकेत, ना करें नजरअंदाज: Liver Damage
नाखूनों की सही ग्रोथ नो हो पाने के चलते कई लड़कियां अपनी पसंद के नेलपेंट नहीं लगा पातीं। इसके लिए फिर पार्लर में महंगे-महंगे नकली एक्सटेंशन लगवाने पड़ते हैं, जिनकी कीमत बहुत ज्यादा होती है। इन नेल एक्सटेंशन्स की केयर करना भी थोड़ा मुश्किल होता है।
ऐसे में बेहतर है कि आप अपने असली नाखूनों की ग्रोथ पर ध्यान दें। कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप अपने छोटे-छोटे नाखूनों की ग्रोथ को सुधार सकते हैं। आइए जानें नाखूनों को सुंदर बनाने के कुछ आसान उपायों के बारे में।
लहसुन से अच्छी होगी नाखून की ग्रोथ

नाखूनों की ग्रोथ के लिए लहसुन का इस्तेमाल एक बहुत ही कारगर उपाय है। इसके लिए लहसुन को अपने नाखूनों पर घिसें। रोजाना रात को सोने से पहले अपने नाखूनों पर लहसुन की कली को घिसें। इससे आपके नाखूनों का ग्रोथ बहुत अच्छी हो सकती है।
नारियल के तेल से करें मालिश

नारियल के तेल के इस्तेमाल से ब्यूटी को कई तरह से निखारा जा सकता है। इसी तरह से नाखूनों की सही ग्रोथ के लिए भी नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसका इस्तेमाल नेल्स को मॉइस्चराइज करने के लिए भी कर सकते हैं। रोजाना रात को सोने से पहले नारियल के तेल को कॉटन की मदद से नाखूनों पर लगाएं। इससे नेल्स चमकदार और खूबसूरत भी बनेंगे।
विटामिन सी का करें सेवन
नाखूनों की अच्छी ग्रोथ में विटामिन सी का बहुत ज्यादा महत्व है। इसकी कमी के चलते नाखूनों की ग्रोथ रुक जाती है और नाखून जल्दी टूट भी जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि डाइट में विटामिन सी से भरपूर चीजों को शामिल करें।
संतरे से नाखून होंगे लंबे

जिन लोगों को नाखून जल्दी नहीं बढ़ते उन्हें संतरे के जूस का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए नाखूनों को संतरे के जूस में 10 मिनट के लिए डुबो कर रखें। ऐसा आप रोजाना कर सकते हैं। कुछ दिन यह एक्सरसाइज करन से आपके नाखून जल्दी बढ़ने लगेंगे।
ऑलिव ऑयल से नाखून जल्दी होंगे बड़े

आप ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से भी अपने नाखूनों की ग्रोथ को बेहतर कर सकते हैं। इसके लिए इस तेल से आप नाखूनों की मालिश कर सकते हैं। रोजाना इस तेल से नाखून की मालिश करने से आपको जल्द ही बेहतर रिजल्ट्स दिखने लगेंगे।
नींबू का रस लगाएं

नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो बैक्टीरियल इंफेक्शन से नाखून को बचा सकता है। एक कटोरी नींबू के रस में ऑलिव ऑयल मिला लें। इस मिश्रण को हल्का गरम कर लें और इसमें 10 मिनट के लिए नाखूनों को डुबोएं। इससे बहुत जल्द आपके नाखून खूबसूरत औऱ लंबे हो जाएंगे।
आप भी इन नुस्खों को आजमाकर अपने नाखूनों की ग्रोथ को बेहतर कर सकते हैं। इससे नेल्स की खूबसूरती में भी चार-चांद लग जाएंगे।
