Nail Growth Tips: हाथ और उंगलियां तभी खूबसूरत नजर आती हैं, जब नाखून मजबूत और चमकदार दिखाई देते हैं। महिलाएं अपने नाखूनों को कई बार नजरअंदाज कर देती हैं, जिसके कारण उनके नाखून कमजोर होने लगते हैं और टूटना शुरू हो जाते हैं। इससे नाखून टूटने के अलावा इनकी ग्रोथ भी रुक जाती है। नाखून टूटने की समस्या से ज्यादातर लड़कियां परेशान रहती हैं, क्योंकि लंबे, कर्वी और खूबसूरत नाखून खूबसूरती में चार चांद लगाने में मदद कर सकते हैं।
नाखूनों की अच्छी देखभाल करने के साथ ही पोषक तत्वों की शरीर में कमी होने की वजह से भी नाखून कमजोर होने लगते हैं और ऐसे में यह थोड़े से बड़े होते ही टूट जाते हैं। नाखून छोटे होने पर ज्यादातर शौकीन लड़कियां नेल एक्सटेंशन कराती हैं, जो अस्थाई उपाय नहीं होता है। इसलिए अगर आप सुंदर, चमकदार और मजबूत नाखून पाना चाहती हैं तो कुछ घरेलू तरीकों को अपना सकती हैं।
Also read: Nail Hacks: जानिए नेल केयर से जुड़े यह 6 अमेजिंग हैक्स
नेल्स बढ़ाने के लिए फॉलों करें ये असरदार घरेलू उपाय

ऑरेंज जूस
नाखून पतले होने का मतलब है कि नेल्स को विटामिन सी का अच्छा पोषण नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए अपनी डाइट में विटामिन सी से भरे फूड्स को शामिल करें। इसके साथ ही ऑरेंज जूस निकालकर एक कटोरी रखें और उसमें अपने नाखूनों को 5 मिनट तक डुबोकर रखें। रोजाना ऐसा करने से नेल्स की ग्रोथ अच्छी होगी और यह शाइनी भी बनेंगे।
मॉइश्चराइज करना है जरूरी
जैसे हमारी स्किन को कोमल और सुंदर बनाए रखने के लिए रोजाना मॉइश्चराइज करने की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह नाखूनों को भी नमी न मिलने पर यह बेजान और खुरदुरे हो जाते हैं। तो आप इन्हें नारिशमेंट देने के लिए नारियल तेल की कुछ बंदे और लेमन जूस को मिलाकर सोने से पहले अपने नाखूनों पर थोड़ी देर मालिश करके सो सकती हैं। ऐसा रोजाना करने से आपके नाखून मुलायम, सुंदर, लंबे और मजबूत बनेंगे।
समय-समय पर नाखूनों को शेप देते रहें

समय-समय पर अपने नाखूनों को फाइलर से शेप देते रहिए। क्योंकि नेल्स बेढंगे तरीके से बढ़ने लगते हैं तो यह जल्दी टूट जाते हैं। इन्हें शेप न देने की वजह से ये ऊपर की तरफ कमजोर होने लगते है, जिसकी वजह से नाखून बढ़ते ही जल्दी-जल्दी टूट जाते हैं। आकार देते रहने से यह जल्दी नहीं टूटेंगे और देखने में सुंदर भी लगेंगे।
लहसुन की कली से बढ़ेंगे नाखून
नाखूनों पर लहसुन की कलियों को रगड़ने से यह शाइनी और स्ट्रांग बनते हैं। नाखूनों को लंबा और मजबूत बनाने के लिए लहसुन की कुछ कलियों को छिलकर आधे भाग में काट लें। इसके बाद इन्हें अपने नेल्स पर थोड़ी देर रगड़े। फिर अपने हाथों को गुनगुने पानी से साफ कर ले वहीं नाखूनों को मॉइश्चराइज करना ना भूलें।
जैतून तेल की मालिश करें

टूटते नाखूनों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए जैतून का तेल मददगार हो सकता है। इसे नाखूनों पर लगाकर इसकी ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं। दरअसल नेल्स पर इसका इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। नाखून को अच्छी ग्रोथ के लिए जैतून के तेल को गर्म करें और अपनी उंगलियों की मदद से नाखूनों की अच्छे से मालिश करें। ये तरीके आपको नाखूनों को टूटने से बचाएगा और आपके नाखून तेजी बढ़ेंगे।
