श्वेता ​और पलक तिवारी की तरह आप भी बनाएं विंटर हॉलीडे को यादगार... : Winter Holiday Memory
Winter Holiday Memory

Winter Holiday Memory: बर्फ से घिरी वादियों में अपनों के साथ सुकून के कुछ पल बिताना हमेशा से ही यादगार रहता है। हाल ही में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी बेटी एक्ट्रेस पलक तिवारी और बेटे रेयांश के साथ विंटर वेकेशन मनाने कश्मीर पहुंचीं। श्वेता और पलक ने इस वेकेशन की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी विंटर वेकेशन भी शानदार हों, तो आप इन जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

Also read : इन 5 जगहों पर स्नो फॉल का नजारा देख मनाएं विंटर वेकेशन: Winter Vacation Trip

धरती का स्वर्ग कश्मीर वैसे तो हर मौसम में शानदार लगता है, लेकिन सर्दियों के समय इसकी खूबसूरती और भी निखर जाती है। सफेद बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच आसमान छूते हरे पेड़ और उनपर छाई बर्फ देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। नदियां, झरने, घास के मैदान, फूलों की वादियां, यहां आपको यहां सब मिल जाएगा। शिकारे पर बिताए पल आपको हमेशा याद रहेंगे।

Winter Holiday Memory
Shimla, the capital of Himachal Pradesh, is called the ‘Queen of Hills’.

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को ‘पहाड़ों की रानी’ कहा जाता है। यह एक क्लासिक विंटर डेस्टिनेशन है, जहां आपको बहुत कुछ देखने के ​साथ ही बहुत कुछ एक्टिविटी करने का मौका भी मिलेगा। बर्फ से ढकी इमारतें और पहाड़ इस जगह को सर्दियों के लिए शानदार बना देते हैं। मॉल रोड पर वॉक करना और शॉपिंग का अनुभव अनोखा होता है। इसी के साथ यहां आपको स्वादिष्ट भोजन भी मिलेगा। शिमला के पास ही है कुफरी, अगर आप प्रकृति की सुंदर चित्रकारी देखना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं।

Manali
If you are a nature and adventure lover then Manali, the most popular tourist destination of Himachal Pradesh, is best for you.

अगर आप नेचर और एडवेंचर लवर हैं तो हिमाचल प्रदेश का सबसे पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन मनाली आपके लिए बेस्ट है। यहां के शानदार लैंडस्केप सर्दियों में और भी खूबसूरत लगते हैं। कुछ ही दूरी पर सोलांग वैली और रोहतांग पास, आपको पूरी तरह से बर्फ के कंबल से ढके हुए मिलेंगे। यहां आप कई एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं। यहां बहती व्यास नदी देखना ही सुकून भरा है।

पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग जाकर आपका दिल खुश हो जाएगा। यह छोटा सा हिल स्टेशन बेहद खूबसूरत है। यहां से आप काजीरंगा रेंज को देख सकते हैं। सालों पुराने पेड़ों से ढके पहाड़ देखकर आंखों को सुकून मिलता है। यहां की खूबसूरत मॉल रोड पर कुछ घंटे नहीं, पूरा दिन बिता सकते हैं। यहां आपको शॉपिंग करने का भी पूरा मौका मिलेगा। टॉय ट्रेन इस हिल स्टेशन की खासियतों में से एक है। ये आपको इस पूरे क्षेत्र को करीब से देखने का मौका देती है।

सर्दियों में अगर आप ठंडी जगह नहीं जाना चाहते हैं तो ऐसे में केरल आपके लिए बेस्ट प्लेस है। केरल इतना सुंदर है कि इसको ‘भगवान के स्थान’ के रूप में पहचान मिली हुई है। दिसंबर से फरवरी तक यहां टूरिस्ट सीजन रहता है। इस समय यहां मौसम काफी अच्छा रहता है। यहां आपको समुद्र तटों के साथ ही बैकवाटर्स का भी आनंद मिलेगा। यहां की हरियाली और सदियों पुराने मंदिर देखना शानदार अनुभव रहता है। आप यहां हाउसबोट्स का भी एक्सपीरियंस ले सकते हैं।  

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...