arthritis
arthritis

गठिया के दर्द को बढ़ा सकती हैं ये चीजें, आज से बना लें दूरी

Avoid These Food In Arthritis : अर्थराइटिस की समस्या से जूझ रहे लोगों को अपने आहार में कुछ चीजों को शामिल करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में-

Avoid Foods in Arthritis: आधुनिक समय में न सिर्फ बढ़ती उम्र में कई तरह की परेशानियां हो रही हैं, बल्कि कम उम्र में भी लोग कई तरह की समस्याओं की चपेट में आ रहे हैं। इन समस्याओं में जोड़ों में दर्द यानी अर्थराइटिस जैसी परेशानी से लोग काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, अर्थराइटिस से पीड़ित लोगों में लगभग 47 प्रतिशत महिलाओं और 40 प्रतिशत पुरुष होते हैं। अर्थराइटिस को कंट्रोल करने के लिए लोगों को एक प्रॉपर डाइट की जरूरत होती है। अगर सही डाइट और लाइफस्टाइल का चुनाव न किया जाए, तो लोगों को कई तरह की समस्याएं बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं अर्थराइटिस से पीड़ित होने पर किन चीजों के सेवन से दूरी बना लेनी चाहिए?

Also read : सर्दी में बंद नाक से परेशान बच्चों का करें घर में इलाज, तुरंत मिलेगा आराम

Avoid Foods in Arthritis
Avoid Foods in Arthritis-Sugar Sweets  

यदि आपको अर्थराइटिस की परेशानी काफी समय से है, तो इस स्थिति में शुगर से बनी चीजें जैसे- आइसक्रीम, चॉकलेट, चीनी युक्त मिठाईयां, कैंडी इत्यािद का सेवन न करें। इसके साथ अर्थराइटिस से पीड़ित व्यक्ति को अपने डाइट में सोडा ड्रिंक जैसी चीजों को शामिल करने से बचना चाहिए। इससे अर्थराइटिस का जोखिम बढ़ सकता है।

Read Meat

गठिया से पीड़ित मरीजों को अपने आहार में रेड मीट और प्रोसेस्‍ड फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। यह जोड़ों में दर्द और सूजन का कारण बन सकता है। इसलिए कोशिश करें कि गठिया होने पर इन चीजों से दूरी बनाकर रखना चाहिए। कोशिश करें कि आप इस दौरान अधिक से अधिक प्लांट बेस्ड फूड्स का ही सेवन करें। यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी विकल्प हो सकता है।

Gluten Foods
Gluten Foods

गठिया के मरीजों को अपने आहार में ग्‍लूटन फूड से दूरी बनाकर भी रखना चाहिए। ग्लूटन फूड में ज्वार, मोटा अनाज, मैदा जैसी चीजें शामिल होती हैं। इस तरह की चीजों का सेवन करने से अर्थराइटिस की परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि, पूरी तरह से ग्लूटन का सेवन नुकसानदेह भी होता है। ऐसे में सीमित मात्रा में ग्लूटन युक्त आहार को शामिल करें।

Alcohols
Alcohols

यदि आपको गठिया की शिकायत है, तो एल्कोहल का सेवन पूरी तरह से बंद कर दें। एल्कोहल गठिया के दर्द को बढ़ा सकता है। इससे जोड़ों में दर्द, सूजन जैसी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है।

गठिया से पीड़ित व्यक्तियों को अपने आहार में हाई ओमेगा-6 और ओमेगा-3 लेने से भी बचना चाहिए। इस तरह के फूड्स का अधिक मात्रा में सेवन करने से मांसपेशियों में दर्द और सूजन की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है।

Vegetables Oils
Vegetables Oils

अर्थराइटिस से पीड़ित मरीजों को अपने आहार में इन चीजों को शामिल करने से बचना चाहिए। आपके शरीर के लिए इस तरह की चीजों का सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...