Grilled paneer and capsicum square skewers neatly arranged on a white platter, served with green and red chutneys and colorful spices on a wooden kitchen counter.
Grilled paneer and capsicum square skewers neatly arranged on a white platter, served with green and red chutneys and colorful spices on a wooden kitchen counter.

summary: नान-पराठे के साथ परोसें पनीर कैप्सिकम स्क्वायर की लाजवाब सब्जी, नोट करें रेसिपी

नान-पराठे के साथ टेस्टी और आसान पनीर कैप्सिकम स्क्वायर की ये सब्ज़ी स्वाद में लाजवाब है। कम समय में तैयार होने वाली ये रेसिपी हर किसी को पसंद आएगी।

Paneer Capsicum Squares: अगर रोज़-रोज़ की सब्ज़ियों से बोर हो गए हैं और नान-पराठे के साथ कुछ खास, चटपटा और रेस्टोरेंट-स्टाइल ट्राय करना चाहते हैं, तो पनीर कैप्सिकम स्क्वायर की ये रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। मसालों की खुशबू, पनीर की नरमी और कैप्सिकम का हल्का क्रंच इस कॉम्बिनेशन का स्वाद इतना ज़बरदस्त है कि एक बार बनाने के बाद घर वाले बार-बार यही फरमाइश करेंगे। सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाना बेहद आसान है और कम समय में तैयार हो जाती है।

Paneer Capsicum Squares

पनीर कैप्सिकम स्क्वेयर्स एक स्वादिष्ट और रंगीन फ्यूज़न स्नैक है, जिसमें नरम पनीर और कुरकुरी शिमला मिर्च को मसालों के साथ हल्का ग्रिल या सॉते किया जाता है। इन्हें चौकोर शेप में काटकर आकर्षक तरीके से परोसा जाता है, जिससे यह डिश देखने में भी काफी अपीलिंग लगती है। यह रेसिपी प्रोटीन से भरपूर होती है और पार्टी स्टार्टर, कॉकटेल स्नैक या फेस्टिव मौके के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
Prep Time 15 minutes
Cook Time 30 minutes
Course: Snack / Starter (Appetizer)
Cuisine: Indian Fusion / Indo-Continental
Calories: 280

Ingredients
  

  • 250 ग्राम पनीर
  • 2 शिमला मिर्च
  • 1/2 चम्मच चाट मसाला
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 4 टूथपिक
  • रिफाइंड ऑयल तलने के लिए

Method
 

स्टेप 1: पनीर और शिमला मिर्च की तैयारी
  1. पनीर को एक इंच के बराबर स्कवायर टुकड़ों में काट लें। शिमला मिर्च को धोकर उसके बीज निकाल दें और उसी आकार के स्कवायर टुकड़े तैयार करें।
    Paneer cut into one-inch square pieces and capsicum washed, deseeded, and chopped into similar square shapes.
स्टेप 2: पनीर में मसाला लगाना
  1. पनीर के टुकड़ों पर हल्का चाट मसाला छिड़कें ताकि पनीर में अच्छा स्वाद आ जाए।
    Light chaat masala sprinkled evenly over paneer cubes to enhance flavor.
स्टेप 3: स्कवायर्स फिक्स करना
  1. एक पनीर के टुकड़े के ऊपर और नीचे शिमला मिर्च का एक-एक टुकड़ा रखें और टूथपिक की मदद से तीनों को एक साथ फिक्स कर दें।
    Paneer cube placed between two capsicum pieces and fixed together using a toothpick to form a square skewer.
स्टेप 4: घोल बनाना
  1. एक बाउल में कॉर्नफ्लोर, बेसन, अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। थोड़ा पानी मिलाकर पकौड़े जैसा गाढ़ा घोल तैयार करें।
    A thick batter prepared by mixing cornflour, gram flour, ginger-garlic paste, turmeric, red chili powder, salt, and water in a bowl.
स्टेप 5: तेल गर्म करना
  1. कड़ाही में डीप फ्राई के लिए रिफाइंड ऑयल डालें और मध्यम आंच पर अच्छी तरह गर्म करें।
    Refined oil heating in a deep pan over medium flame for deep frying.
स्टेप 6: स्कवायर्स तलना
  1. तैयार स्कवायर्स को घोल में डुबोकर गर्म तेल में डालें और सुनहरे व कुरकुरे होने तक तल लें।
    Paneer and capsicum skewers dipped in batter and deep-fried until golden and crispy.
स्टेप 7: परोसने की तैयारी
  1. तले हुए स्कवायर्स को टिश्यू पेपर पर निकाल लें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। अब सभी टूथपिक सावधानी से निकालें और गरमा-गरम चटनी के साथ परोसें।
    Fried paneer capsicum skewers placed on tissue paper, toothpicks removed, and served hot with chutney.

Notes

कुछ अतिरिक्त टिप्स
  • पनीर कैप्सिकम स्कवायर्स बनाते समय पनीर एकदम ताज़ा और नरम चुनें, ताकि तलने के बाद वह रबरी न लगे।
  • पनीर को काटते समय बहुत छोटा या बहुत पतला न रखें, इससे उसका आकार और टेक्सचर अच्छा बना रहता है।
  • शिमला मिर्च हमेशा मोटे और बराबर आकार में काटें। बहुत पतली कटी शिमला मिर्च जल्दी जल जाती है और स्वाद कड़वा हो सकता है, इसलिए हल्का मोटा कट सबसे बेहतर रहता है।
  • घोल बनाते समय पानी धीरे-धीरे मिलाएं। घोल बहुत पतला होगा तो कोटिंग सही से नहीं बैठेगी और बहुत गाढ़ा होगा तो स्वाद भारी लगेगा। पकौड़े जैसी कंसिस्टेंसी सबसे सही रहती है।
  • तेल की गर्माहट बहुत ज़रूरी है। तेल न ज्यादा ठंडा हो और न बहुत तेज़। मध्यम गर्म तेल में तलने से स्कवायर्स अंदर तक अच्छे से पकते हैं और बाहर से कुरकुरे बनते हैं।
  • स्कवायर्स को तेल में डालते समय एक साथ बहुत सारे न डालें। कम मात्रा में तलने से तापमान बना रहता है और हर पीस बराबर सुनहरा तलता है।
  • तलने के बाद स्कवायर्स को तुरंत टिश्यू पेपर पर निकालें। इससे एक्स्ट्रा तेल निकल जाता है और स्नैक हल्का और क्रिस्प बना रहता है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...