बच्चा करता है मेहमानों के सामने जिद, अपनाएं ये टिप्स
आइए जानते हैं कि जब आपका बच्चा मेहमानों के सामने जिद करता है तब आपको क्या करना चाहिएI
Parenting Tips:अक्सर आपने यह देखा होगा कि जब भी आपके घर मेहमान आते होंगे तो आपका बच्चा उनके सामने कुछ ज्यादा ही बदमाशी करता होगाI उस समय आपको समझ नहीं आता होगा कि आप क्या करें, ऐसे में आप या तो बच्चे की जिद पूरी कर देती होंगी या गुस्से में उसे डाँट देती होंगीI कभी-कभी तो कुछ माँएं बच्चे की इस आदत से इतनी ज्यादा परेशान हो जाती हैं कि वे मेहमानों के सामने ही बच्चों को पीटना शुरू कर देती हैंI ऐसी स्थिति में बच्चे को डांटने व पीटने के बजाए समझदारी से काम लेना ज्यादा जरुरी हैI आइए जानते हैं कि जब आपका बच्चा मेहमानों के सामने जिद करता है तब आपको क्या करना चाहिएI
Also read : बच्चे घर में ब्लैकमेल करें, तो ऐसे करें हैंडल
बच्चे का ध्यान किसी और काम में लगवाएं

यदि आपका बच्चा मेहमानों के सामने आपकी बात नहीं मानता है या फिर मेहमानों के आने पर बहुत ज्यादा रोता है, तो आप उसे शांत कराने और उसका ध्यान भटकाने के लिए उसे किसी और काम में व्यस्त कर देंI इससे वह दूसरे कामों में व्यस्त हो जाएगा और मेहमानों के सामने जिद भी नहीं करेगाI
बात को अनदेखा करने के बजाए उसकी बात सुनें

बच्चे कभी भी बिना किसी कारण के नहीं रोते हैंI इसलिए आपको बिना देर किए सबसे पहले यह बात समझने की कोशिश करनी होगी कि आखिर वह क्यों रो रहा है और आपसे क्या कहना चाह रहा है और किस बात को लेकर जिद कर रहा हैI अगर इस समय आप बच्चे की बात बिना सुनें ही उसे डाँट देती हैं तो वह और भी ज्यादा जिद करेगा, इसलिए पहले आप धैर्यपूर्वक उसकी बात सुनें अगर आप उसकी बात पूरी कर सकती हैं तो ठीक है और अगर आप जिद पूरी करने में असमर्थ हैं तो आप बच्चे को प्यार से समझाने की कोशिश करेंI अगर आप बच्चे को डाँट कर समझाती हैं तो बच्चा आपकी बात कभी नहीं मानेगाI
बच्चों से कभी भी झूठे वादे न करें

किसी चीज़ को दिलाने को लेकर आप अपने बच्चे के साथ प्रॉमिस बहुत सोच समझ कर करें, क्योंकि आप जब बच्चों से प्रॉमिस करती हैं तो बच्चों को विश्वास हो जाता है कि अब उसे वह चीज़ जरूर मिलेगीI ऐसे में प्रॉमिस करने के बाद जब आप बच्चों को दिलाने से मना करती हैं तो वह गुस्सा हो जाता है और किसी के घर आने पर ज्यादा जिद करने लगता है या फिर बाजार में या बाहर वह चीज़ दिखने पर रोना शुरू कर देता हैI इसलिए बच्चों के साथ झूठे वादे करने से बचें, हमेशा उनसे वही वादे करें जिसे आप पूरा कर सकती हैंI
उनके सवालों का जवाब दें
जब आपके घर कोई मेहमान आए होते हैं और ऐसे में आपका बच्चा आपसे कोई सवाल पूछता है और आप उसके सवाल को मेहमानों के सामने इग्नोर कर देती हैं या उसे डाँट देती हैं तो बच्चे की जिज्ञासा और भी ज्यादा बढ़ जाती है और इसकी वजह से वह और भी ज्यादा जिद्दी होकर आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए आपसे सवाल पूछने लगता हैI इसलिए बच्चे को इग्नोर करने के बजाए प्यार व शांतिपूर्ण तरीके से उसके सवालों का जवाब देंI
