क्या करें जब बच्चा मेहमानों के सामने अपनी जिद मनवाने की कोशिश करे: Parenting Tips
Parenting Tips

बच्चा करता है मेहमानों के सामने जिद, अपनाएं ये टिप्स

आइए जानते हैं कि जब आपका बच्चा मेहमानों के सामने जिद करता है तब आपको क्या करना चाहिएI

Parenting Tips:अक्सर आपने यह देखा होगा कि जब भी आपके घर मेहमान आते होंगे तो आपका बच्चा उनके सामने कुछ ज्यादा ही बदमाशी करता होगाI उस समय आपको समझ नहीं आता होगा कि आप क्या करें, ऐसे में आप या तो बच्चे की जिद पूरी कर देती होंगी या गुस्से में उसे डाँट देती होंगीI कभी-कभी तो कुछ माँएं बच्चे की इस आदत से इतनी ज्यादा परेशान हो जाती हैं कि वे मेहमानों के सामने ही बच्चों को पीटना शुरू कर देती हैंI ऐसी स्थिति में बच्चे को डांटने व पीटने के बजाए समझदारी से काम लेना ज्यादा जरुरी हैI आइए जानते हैं कि जब आपका बच्चा मेहमानों के सामने जिद करता है तब आपको क्या करना चाहिएI    

Also read : बच्चे घर में ब्लैकमेल करें, तो ऐसे करें हैंडल

Parenting Tips
divert the child’s attention to something else

यदि आपका बच्चा मेहमानों के सामने आपकी बात नहीं मानता है या फिर मेहमानों के आने पर बहुत ज्यादा रोता है, तो आप उसे शांत कराने और उसका ध्यान भटकाने के लिए उसे किसी और काम में व्यस्त कर देंI इससे वह दूसरे कामों में व्यस्त हो जाएगा और मेहमानों के सामने जिद भी नहीं करेगाI

Listen instead of ignoring
Listen instead of ignoring

बच्चे कभी भी बिना किसी कारण के नहीं रोते हैंI इसलिए आपको बिना देर किए सबसे पहले यह बात समझने की कोशिश करनी होगी कि आखिर वह क्यों रो रहा है और आपसे क्या कहना चाह रहा है और किस बात को लेकर जिद कर रहा हैI  अगर इस समय आप बच्चे की बात बिना सुनें ही उसे डाँट देती हैं तो वह और भी ज्यादा जिद करेगा, इसलिए पहले आप धैर्यपूर्वक उसकी बात सुनें अगर आप उसकी बात पूरी कर सकती हैं तो ठीक है और अगर आप जिद पूरी करने में असमर्थ हैं तो आप बच्चे को प्यार से समझाने की कोशिश करेंI अगर आप बच्चे को डाँट कर समझाती हैं तो बच्चा आपकी बात कभी नहीं मानेगाI

Fake Promises
Never make false promises to children

किसी चीज़ को दिलाने को लेकर आप अपने बच्चे के साथ प्रॉमिस बहुत सोच समझ कर करें, क्योंकि आप जब बच्चों से प्रॉमिस करती हैं तो बच्चों को विश्वास हो जाता है कि अब उसे वह चीज़ जरूर मिलेगीI ऐसे में प्रॉमिस करने के बाद जब आप बच्चों को दिलाने से मना करती हैं तो वह गुस्सा हो जाता है और किसी के घर आने पर ज्यादा जिद करने लगता है या फिर बाजार में या बाहर वह चीज़ दिखने पर रोना शुरू कर देता हैI इसलिए बच्चों के साथ झूठे वादे करने से बचें, हमेशा उनसे वही वादे करें जिसे आप पूरा कर सकती हैंI

जब आपके घर कोई मेहमान आए होते हैं और ऐसे में आपका बच्चा आपसे कोई सवाल पूछता है और आप उसके सवाल को मेहमानों के सामने इग्नोर कर देती हैं या उसे डाँट देती हैं तो बच्चे की जिज्ञासा और भी ज्यादा बढ़ जाती है और इसकी वजह से वह और भी ज्यादा जिद्दी होकर आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए आपसे सवाल पूछने लगता हैI इसलिए बच्चे को इग्नोर करने के बजाए प्यार व शांतिपूर्ण तरीके से उसके सवालों का जवाब देंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...