बच्चा करता है महँगे खिलौनों की जिद, ऐसे छुड़ाएं आदत
बच्चा कई बार ऐसे खिलौनों की भी जिद करने लगता है जो बहुत ज्यादा महंगे होते हैंI इस तरह की स्थिति में पेरेंट्स बच्चे को डांट देते हैं या फिर मार का उसका ध्यान हटाने की कोशिश करते हैंI
Parenting Tips: हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा खुश रहे और इसके लिए वह बच्चे को तरह-तरह के सामान भी लाकर देते हैंI जिसमें बच्चे की पसंद के खिलौनों से लेकर खाने-पीने की कई चीजें होती हैंI पेरेंट्स के द्वारा मिलने वाले इस लाड-प्यार के कारण बच्चा कई बार ऐसे खिलौनों की भी जिद करने लगता है जो बहुत ज्यादा महंगे होते हैं और बच्चों के लिए जरूरी भी नहीं होते हैंI अगर पेरेंट्स उन्हें खिलौनें नहीं दिलवाते तो बच्चे चिल्ला-चिल्ला कर रोने लगते हैंI इस तरह की स्थिति में पेरेंट्स बच्चे को डांट देते हैं या फिर मार का उसका ध्यान हटाने की कोशिश करते हैंI पेरेंट्स के द्वारा बच्चे के साथ इस तरह से पेश आना सही नहीं हैI ऐसी स्थिति में पेरेंट्स को थोड़ी समझदारी से काम लेना चाहिएI
Also read: माता पिता के ये 6 झूठ बच्चों को बनाते हैं गुस्सैल और चिड़चिड़ा: Parenting Tips
बच्चे की संगत पर ध्यान दें

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि कुछ दिनों से आपका बच्चा महंगे-महंगे खिलौनों को खरीदने की काफी ज्यादा जिद कर रहा है तो इसके लिए आप बच्चे की संगत पर जरूर ध्यान देंI कई बार बच्चे की दोस्ती कुछ ऐसे बच्चों से भी हो जाती है जो महंगे-महंगे खिलौनों से खेलते हैं और उन्हें देख कर आपका बच्चा भी उसी तरह के खिलौनों की डिमांड करने लगता हैI इसलिए आप बच्चे की संगत का खास रूप से ध्यान रखें, ताकि आपका बच्चा जिद्दी ना बनेI
बच्चे को प्यार से समझाएं

अगर आपका बच्चा भी महंगे खिलौने खरीदने की जिद करता है तो आप उसे प्यार से समझाएं कि यह बहुत महंगा है और इसे खरीदने पर पैसों की बर्बादी होगीI बच्चे से कहें कि अगर आप खिलौने खरीदने में ही पैसे खत्म कर देंगी तो आगे चलकर उसकी पढ़ाई के लिए पैसे कहाँ से आयेंगेI बच्चे को बताएं कि इन छोटी-छोटी चीजों में ही बचत करके आप पैसे इक्कठा कर पाएंगी और उसे अच्छी शिक्षा दे पाएंगी, जिससे कि वह अपना बेहतर करियर बना सकेगाI अगर आप बच्चे को इस तरह से समझाएंगी तो बच्चा भी आपकी बात समझेगा और उसे यकीन भी होगा कि आप उसके अच्छे के लिए ही ऐसा कर रही हैंI
बच्चे को डांटे नहीं

अक्सर ऐसा होता है कि जब भी बच्चा किसी महंगे खिलौनों की जिद करता है तो पेरेंट्स उसे डांट कर या मार कर चुप करा देते हैंI ऐसा करके भले ही उस समय बच्चे को शांत करा देते हैं, लेकिन आपके ऐसा करने से बच्चा और भी ज्यादा जिद्दी स्वभाव का बन जाता है और परेशान करने के लिए और ज्यादा बदमाशी करने लगता हैI कोशिश करें कि उस समय अपना धैर्य ना खोएं और बच्चे के साथ सही से पेश आएंI
पैसों की कीमत समझाएं

जब भी आपका बच्चा किसी महंगे खिलौनों की जिद करे तो आप की जिम्मेदारी बनती है कि आप अपने बच्चे को पैसों की कीमत समझाएं ताकि बच्चे को समझ आए कि वह किस तरह से इन महंगे-महंगे खिलौनों में पैसे बर्बाद कर रहा है ताकि वह अगली बार महंगे खिलौनों को खरीदने की जिद ना करे और उसके पास जो खिलौने हैं वह उसी में खुश रहने की कोशिश करेI
