kachori served in plate with sauce in a bowl
kachori served in plate with sauce in a bowl

Summary: मूंग दाल से लेकर आलू तक, घर पर बनाएं खस्ता कचौड़ी, देखें टॉप यूट्यूब रेसिपीज़

कुणाल कपूर समेत कई फूड क्रिएटर्स के वीडियो की मदद से आप घर पर हलवाई जैसी खस्ता कचौड़ी आसानी से बना सकते हैं। अलग-अलग स्टफिंग और टिप्स से कचौड़ी को कुरकुरी, परतदार और परफेक्ट बनाया जा सकता है।

 Khasta Kachori Video Recipes:ब्रेकफास्ट या इवनिंग स्नैक्स में आप कुछ ख़ास बनाना चाहते हैं तो कचौड़ी बनाइये। हाँ, अगर आप चाहते हैं कि आपकी कचौड़ी बाज़ार जैसी सॉफ्ट और ख़स्ता बने तो बस आप ये वीडियो देख लें और फिर बनायें ख़स्ता कचौड़ी। फिर देखना मेहमान के मुँह से ‘वाह’ ही निकलेंगा। 

कुणाल कपूर

कुणाल कपूर के इस वीडियो की मदद से आप एकदम ख़स्ता कचौड़ी बना सकते हैं। सबसे पहले मैदा लें और उसमें घी, नमक और अजवायन मिलाएँ। अब इसका डो लगा लें और कुछ देर रेस्ट के लिये रख दें। अब रात भर भिगायी हुई मूँग डाल को पीस लें। अब एक पैन में थोड़े से मसाले, बेसन और दाल डालकर भून लें। अब मैदा से लोई बनायें और इसमें स्टफिंग भर दें। अब इन कचौड़ी को फ्राई कर लें।

YouTube video

हेबर किचन

हेबर किचन के इस वीडियो को देखकर आप बहुत ही आसानी से कचौड़ी बना सकते हैं। सबसे पहले मूँगदाल पीस लें। एक पैन में घी लें और इसमें जीरा, सौंफ डालें और बेसन और मूँग दाल मिलाएँ और फिलिंग बना लें। अब मैदा से डो लगा लें। अब डो से लोई बनाकर फिलिंग भरें और इन्हें फ्राई कर लें।

YouTube video

योर फ़ूड लैब

योर फ़ूड लैब ने भी बहुत ही आसान तरीक़े से आलू की ख़स्ता कचौड़ी बनानी सिखायी है। कड़ाही में तेल में जीरा, हल्दी, मिर्च और हल्दी डालें। थोड़ा पानी डाल दें जिससे मसाले जले नहीं। इसमें उबले आलू डालें और सूखे मसाले मिला दें। अब मैदे का डो तैयार करके रख लें। इससे लोई बनायें और इसमें स्टफिंग भरें और फ्राई कर लें।

YouTube video

ख़ाना मनपसंद

अगर उड़द दाल की ख़स्ता कचौड़ी बनाना है तो ख़ाना मनपसंद का यह वीडियो ज़रूर देख लें। पहले उड़द दाल में मसाले डालकर स्टफिंग तैयार कर लें। अब इस स्टफिंग को मैदे के डो से तैयार लोई में भरें और हाथ से थोड़ा दबाते जायें। अब इन कचौड़ियों को फ्राई कर लें और चटनी के साथ सर्व करें।  

YouTube video

फ़ूड एंड फ्लावर्स

YouTube video

फ़ूड एंड फ्लावर्स के इस वीडियो की मदद से भी आप परत वाली कचौड़ी बना सकते हैं। तेल में सौंफ डालकर बेसन डालें और खूब भून लें। अब इसमें भीगी हुई उड़द दाल और मूँग डाल डालकर अच्छे से मिलाना है। मसाले डालकर थोड़ी देर और भून दें। एक तरफ़ मैदे का डो लगा लें। अब लोई बनाकर इसमें स्टफिंग भरें और कचौड़ियों को फ्राई कर लें।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...