पकौड़े का स्वाद तो ले लिया, अब बारिश में ऐसे बनाएं खस्ता कचौड़ी: Moong Dal Khasta Kachori Recipe
इस बार बारिश के मौसम पकौड़े नही, चाय के साथ मूंग दाल की कचौड़ी तैयार करें।
Moong Dal Khasta Kachori Recipe: बारिश का मौसम शुरू होते ही गरमागरम चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मन करता है। गर्मियों के मौसम में लोग जितना कम ऑयली समान से परहेज करते है। बारिश के मौसम में उतना ही पकौड़े और तली- भुनी चीजें खाने की चाह बढ़ सी जाती है। अब मानसून है लगभग रोज ही बारिश जैसा मौसम बन जाता है। अब ऐसे में रोजाना पकौड़े खाना संभव नही है। साथ ही एक ही चीज को रोज खाकर मन भी भर जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए मूंग दाल की खस्ता कचौड़ी लेकर आए है। जीं, हां आप बारिश के मौसम में पकौड़े की जगह इस मजेदार रेसिपी को बनाकर ट्राई कर सकते है, तो चलिए जानते है कचौड़ी बनाने के बारे में।
Also read: खाने में है कुछ चटपटा खाने का मन तो झटपट तैयार करें लोकाट की चटनी
मूंग दाल की कचौड़ी की रेसिपी: Moong Dal Khasta Kachori Recipe

सामग्री
- 2 कप मैदा
- आधा कप सूजी
- आधा कप बेसन
- 1 कप भीगी हुई मूंग की दाल
- 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा चम्मच अमचूर पाउडर
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- आधा चम्मच जीरा
- आधा चम्मच सौंफ
- आधा चम्मच साबुत धनिया
- चुटकीभर हींग
- नमक स्वादानुसार
- आधा कप बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- तलने के लिए तेल
बनाने का तरीका
- मूंग दाल की कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले रातभर मूंग दाल को पानी में भीगोकर रख दें।
- फिर अगले दिन मिक्सी में भीगी हुई मूंग दाल को दरदरा पीस लें।
- अब एक बाउल में 2 कप मैदा, आधा कप सूजी, तेल और नमक डालकर पानी की मदद से आटे को गूंथ लें।
- अब इसे एक मलमल के कपड़े से ढककर कुछ देर के लिए रख दें।
- इसे बाद गैस पर एक कढ़ाई गर्म कर लें। तेल जब गर्म हो जाएं, तो इसमें जीरा, सौंफ, साबुत धनिया डालकर भून लें।
- फिर इसमें बेसन, लाल मिर्च पाउडक, धनिया पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से भून लें।
- अब इसमें दरदरी पिसी हुई मूंग दाल को डालकर अच्छे से भून लें। कुछ देर के बाद इसमें अमचूर पाउडर डाल दें।
- जब दाल अलग हो जाएं, तो समझ जाएं की मसाला भून कर तैयार हो गया है।
- अब गूंथे हुए आटे से लोईयां बनाकर तैयार कर लें। फिर इसमें तैयार की हुई स्टफिंग को भर लें।
- फिर इसे हाथों से हल्का दबाकर गोल- गोल कचौड़ियां तैयार कर लें।
- अब गैस पर एक कढ़ाई गर्म कर लें। फिर इसमें तेल डाल दें।
- तेल जब गर्म हो जाएं, तो इसमें एक- एक करके सारी कचौड़ियां डालकर डिप फ्राई कर लें।
- सुनहरा होने तक कचौड़ी को अच्छे से फ्राई कर लें।
- तैयार है गरमागरम मूंग दाल की कचौड़ी।
- बारिश के मौसम में गरमागरम कचौड़ी को चाय के साथ सर्व करें।
