शाम को चाय के साथ बनाएं खस्ता पनीर कचौड़ी

Recipe

निधि मिश्रा

सामग्री

1 कप मैदा, पनीर, प्याज, सौंफ, जीरा,  हरी मिर्च, कसूरी मेथी, गरम मसाला,  नमक, धनिया और लाल मिर्च पाउडर।

स्टेप 1

खस्ता पनीर कचौरी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके इसमें जीरा और सौंफ डालकर भून लें।

स्टेप 2

फिर इसमें बारीक कटा हुआ प्याज और हरी डाल लें। जब ये भून जाएं, तो इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर डाल दें।

स्टेप 3

अब इसमें लाल मिर्च पाउडर गरम मसाला, नमक धनिया पाउडर डाल दें और इसे अच्छे से भून लें।

स्टेप 4

इसके बाद एक बाउल में मैदा, नमक डालकर पानी की मदद से सोफ्ट डो तैयार कर लें। फिर इसे कुछ देर के लिए ढककर रख दें।

स्टेप 5

अब तैयार किए हुए डो से लोई तोड़ लें। फिर इसमें तैयार की हुई पनीर की फिलिंग को  एक-एक करके सभी लोईयों में भर दें।

स्टेप 6

फिर सारी लोईयों को कचौड़ी की शेप  में बेल लें। ऐसे ही सारी लोईयों को  बेलकर प्लेट में रख लें।

स्टेप 7

अब गैस पर एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें। फिर इसमें एक-एक करके सारी कचौड़ियों को गोल्डन ब्राउन होने फ्राई करें।

स्टेप 8

तैयार है पनीर की खस्ता कचौड़ी।  शाम को चाय के साथ गरमागरम  खस्ता कचौड़ी को सर्व करें।

लंच में बनाएं पलाक पकोड़ा, जानें रेसिपी

Recipe

निधि मिश्रा