अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी है सच्ची? वायरल वीडियो में दिखा बेबी बंप: Anushka Sharma Pregnancy
Anushka Sharma Second Pregnancy

Anushka Sharma Pregnancy: लंबे समय से चर्चा थीं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा प्रेगनेंट हैं। इन सभी ख़बरों को बस अफवाह ही बताया जा रहा था। लेकिन अब वायरल हो रहे वीडियो के कारण इन सभी अफवाहों पर फुल स्टॉप लग सकता  और यह कंफर्म होता दिख रहा है कि अनुष्का दूसरी बार प्रेगनेंट है, और शायद इसलिए ही उन्होंने करवाचौथ का व्रत भी नहीं रखा था। असल में सोशल मीडिया पोर्टल पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें अनुष्का का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। लेकिन अनुष्का और विराट की तरफ से यह अभी तक कन्फर्म नहीं हुआ है।

Also read : Anushka Sharma Skin Care: अपनी खूबसूरती का ख्याल रखने के लिए यह तरीके अपनाती हैं अनुष्का शर्मा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का, विराट के साथ एक होटल की  तरफ़ जाती दिख रही है, जिसमें उन्होंने ब्लैक रंग का ड्रेस पहना है। विराट ने अनुष्का का हाथ पकड़ा हुआ है इस  वीडियो में अनुष्का का बेबी बंप हाइलाइट हो रहा है। यह वीडियो सामने आने  के बाद सोशल मीडिया पर तूफ़ान आ गया। जहां कुछ नेटिज़न्स अनुष्का-विराट की दूसरी प्रेगनेंसी को सुनकर हैरान रह गए तो वहीं कुछ फैंस कपल को शुभकामनाएं भी देने लगे।

बेबी बंप देखकर एक यूजर ने लिखा- ‘ये  क्या वाकई प्रेगनेंट हैं???  वही “दूसरे शख्स ने लिखा- ‘ओएमजी वामी बड़ी बहन बनने वाली है… I can’t believe it….’ वहीं एक फैन ने लिखा- ‘छोटा विराट आने वाला है क्या?