मालती देवी के तमाशे के बीच अनुपमा में आएगा जोरदार ट्विस्ट, परिवार को छोड़ अमेरिका पहुंचेगी अनुपमा: Anupama Today Episode
Anupama Episode

Anupama Today Update: टेलीविजन के चर्चित शो अनुपमा में इन दिनों कहानी कई तरह के मोड़ लेती हुई दिखाई दे रही है। अनुपमा ने बड़ी ही मुश्किलों से मालती देवी और अनुज की दूरियों को कम करने की कोशिश की थी, लेकिन अब मालती देवी की चालबाजी बहुत ज्यादा हो गई है और वह कपाड़िया हाउस को हड़पना चाहती हैं। बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि वह एक-एक कर पाखी और छोटी अनु को अनुपमा के खिलाफ करने की कोशिश करती हैं। लेकिन अब नाराज अनुपमा मालती देवी क्लास लगाती दिखाई देगी और आने वाले एपिसोड में काफी सारा ड्रामा होगा।

मालती देवी की क्लास लेगी अनुपमा

आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि मालती देवी और अनुपमा एक साथ किचन में होंगे और यहां अनुपमा मालती की हर चाल का जवाब देती हुई दिखाई देगी। वह पाखी के बारे में बात करते हुए बोलेगी कि आपने स्वीटी के मन में यह बात डाली है कि मैं उससे प्यार नहीं करती या अपने ठीक नहीं किया। मेरे लिए मेरी बेटी और बहू बराबर है कभी किसी पर ज्यादा ध्यान देना होता है तो इसका यह मतलब नहीं होता कि दूसरे से प्यार कम हो गया है। इस दौरान मालती देवी अनुपमा की इस बात को ताना बताती हैं, लेकिन वह बोल देती है कि सभी जानते हैं मुझे ताना देने की आदत नहीं है। पाखी ने दुनिया को दुश्मन मान लिया है और मां के खिलाफ होने की बात कह दी है। आपने बात बात पर मेरा घर कहना शुरू कर दिया है लेकिन मानना कभी शुरू नहीं किया।

Also read : ‘अनुपमा’ की भाभी अश्लेषा सावंत के 5 ब्लाउज डिजाइन हैं टॉप क्लास: Celebrity Blouse Designs

रंग बदलेगी मालती देवी

आगे यह देखने को मिलेगा की अनुपमा की बातें सुनकर मालती कहेगी कि मुझ पर कोई भी आरोप लगाने से पहले पूछ लो मैंने पाखी से कुछ नहीं कहा है। तब अनुपमा कहेगी कि पाखी मेरी बेटी है मुझे पता है कि वह कब क्या कर रही है और क्यों कर रही है इसके बाद अनुपमा मालती देवी को याद दिलाएगा कि कपाड़िया हाउस उसका और अनुज का घर है। डिंपी जब तक चाहेगी यहां पर रहेगी कपाड़िया हाउस डिंपी का मायका है। इधर मालती देवी ये आरोप लगाएगी की अनुपमा अपने पति अनुज से ज्यादा एक्स हस्बैंड वनराज पर ज्यादा ध्यान देती है। तभी अनुपमा उन्हें याद दिलाएगा कि अनुज आज भी मिस्टर कपाड़िया और मिसेज कपाड़िया को अपना माता-पिता मानता है और वह मालती देवी को बच्चों के बीच में फूट ना डालने की चेतावनी देती है। तभी अनुज वहां पहुंच जाता है जिसे देखकर मालती देवी अचानक रंग बदलेगी और अनुपमा से हाथ जोड़कर माफी मांगने लगेगी।

रोमिल से मिलेंगे अनुज अंकुश

आने वाले एपिसोड में अंकुश और अनुज रोमिल से बात करने के लिए कैफे पहुंचेंगे और उससे टीनएज के बारे में बातें करेंगे। स्कूल, कॉलेज लाइफ से लेकर डेटिंग तक के विषय पर उसे चर्चा करने की कोशिश करेंगे। यहां पर वह दोनों रोमिल को फिजिकल रिलेशनशिप के बारे में थोड़ी जानकारी भी देते हैं। हालांकि, जब यह बात मालती देवी को पता चलती है तो वह अनुपमा पर गुस्सा करती हैं और उन्हें यह बात ठीक से समझ नहीं आती।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...