TV Actress Study: जब भी टेलीविजन या बॉलीवुड से जुड़े सितारों का जिक्र होता है तो उनकी फिल्में, टीवी सीरियल फैशन सेंस और लग्जरी जिंदगी को लेकर बात होती है। हर फ्रेंड यह जानना चाहता है कि उनका चहेता सितारा तरह की जिंदगी जीता है और उसके पास क्या-क्या चीज हैं। इन सबके बीच एक महत्वपूर्ण टॉपिक इन सितारों की एजुकेशन भी है।
अनुपमा से लेकर कुंडली भाग्य तक कई ऐसे सीरियल है जिन्होंने दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है। सबसे ज्यादा दर्शकों को टीवी की बहुएं पसंद आई है। आज हम आपको इन्हीं एक्ट्रेस की एजुकेशन के बारे में जानकारी देते हैं और बताते हैं किसने कहा तक पढ़ाई की है और किसके पास कौन सी डिग्री है।
रूपाली गांगुली
रूपाली गांगुली अनुपमा स्टार प्लस पर आने वाला टेलीविजन का सबसे चर्चित शो है। एक्ट्रेस ने होटल मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है और उसके बाद उन्होंने थिएटर किया।
श्रद्धा आर्या
कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य काफी पढ़ी लिखी है और उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र की डिग्री हासिल की है। उन्हें अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए पहचाना जाता है।
हिना खान
हिना खान टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में से एक है और उन्होंने कई किरदार दर्शकों के सामने पेश किए हैं। टीवी पर सबसे पॉपुलर उनका शो यह रिश्ता क्या कहलाता है रहा है जिसमें उन्हें अक्षरा के किरदार में देखा गया। एक्ट्रेस ने एमबीए किया हुआ है और उन्होंने कभी एक्टिंग में आने का नहीं सोचा था।
दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस हैं और उन्हें सीरियल ससुराल सिमर का से सबसे ज्यादा चर्चा मिली है। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वह जेट एयरवेज में फ्लाइट अटेंडर के रूप में काम करती थी।
तेजस्वी प्रकाश
बिग बॉस की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश अपनी खूबसूरती के चलते पहचानी जाती हैं और उन्हें टीवी सीरियल नागिन से सबसे ज्यादा पहचान मिली है। एक्ट्रेस ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की है।
