SIM Card Rules: देश में जल्द सिम कार्ड से जुड़े नए नियम लागू होंगे। केंद्र सरकार ने सिम कार्ड खरीदने और बेचने के नियमों में बदलाव का ऐलान किया है। नियम इसी साल (2023), 1 दिसंबर से बदल जाएंगे। नए नियम के तहत एक आईडी पर लिमिटेड सिम ही खरीद पाएंगे। सरकार के इस फैसले के बाद नए सिम खरीदकर धोखाधड़ी करने वालों पर नकेल कसी जा सकेगी।
दूरसंचार विभाग ने सिम के नियमों में बदलाव की जानकारी दी। दरअसल, ये बदलाव 1 अक्टूबर 2023 को होना था लेकिन कुछ कारणों के चलते ऐसा नहीं हो सका, ऐसे में सरकार ने 1 दिसंबर से इन नियमों को लागू करने का फैसला किया है। टेलीकॉम कंपनियों ने नए नियमों को लागू करने के लिए कुछ समय की मांग की है।
क्या होंगे नए नियम

सिम कार्ड से जुड़े नए नियम लागू होने के बाद एक आईडी पर सीमित सिम कार्ड ही खरीद सकते हैं। इसके साथ ही सिम कार्ड विक्रेता को रजिस्टर करने से पहले और सिस्टम में शामिल होने के लिए केवाईसी प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य होगा। अगर 30 नवंबर के बाद कोई भी टेलीकॉम कंपनी किसी विक्रेता को बिना रजिस्ट्रेशन के सिम बेचने की अनुमति देते है तो कंपनी पर 10 लाख रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
धोखाधड़ी पर कसेगी नकेल

सरकार ने साइबर क्राइम और स्कैम को रोकने के लिए सिम से जुड़े नियमों को बदलाव जारी किए हैं। इतना ही नहीं फ्रॉड कॉल को रोकने के लिए 50 लाख से अधिक कनेक्शन को ब्लॉक किया गया है। नियम लागू होने के बाद सीमित संख्या से ज्यादा सिम खरीदने वालों पर एक्शन लिया जा सकेगा। देश में इस समय 10 लाख से अधिक सिम कार्ड विक्रेता हैं, जिन्हें नवंबर के अंत तक रेजिस्ट्रशन करवाना अनिवार्य होगा।
