पत्‍नी के जीवन के ये राज जिनसे पति रहते हैं अंजान, जानें क्‍या हैं ये: Secrets of Wife
Secrets of Wife Credit: Istock

Secrets of Wife: पति-पत्‍नी का रिश्‍ता बेहद खास होता है इसमें झूठ और राज की कोई जगह नहीं होती लेकिन कुछ राज ऐसे होते हैं जिन्‍हें पत्‍नी हमेशा अपने पति से छुपाती है। शादी के बंधन में बंधने के बाद हर किसी की जिंदगी बदल जाती है। पत्‍नी पति के साथ एक ही छत साझा करती है, उसकी पसंद-नापसंद का ख्‍याल रखती है। लेकिन कुछ राज ऐसे होते हैं जिन्‍हें पत्नियां हमेशा अपने तक ही रखना पसंद करती हैं। हालांकि ये राज काफी छोटे और पर्सनल होते हैं लेकिन महिलाएं उन्‍हें बताने में संकोच करती हैं। आखिर ऐसे कौन से राज हैं जिन्‍हें महिलाएं अपने पति से छुपाती हैं, चलिए जानते हैं इसके बारे में।

पुराने बॉयफ्रेंड को मिस करना

Secrets of Wife
Secrets of Wife-missing old boyfriend

पत्‍नी चाहे अपने पार्टनर से कितना भी प्‍यार क्‍यों न करती हो लेकिन उसे कभी न कभी अपने पुराने प्‍यार या एक्‍स बॉयफ्रेंड की याद आ ही जाती है। कई बार वह अपने पति की तुलना एक्‍स बॉयफ्रेंड से कर देती हैं। ये एक ऐसा राज है जिसे चाहते हुए भी पत्‍नी अपने पति से शेयर नहीं कर पाती।

बैंक बैलेंस

हर पत्‍नी में ये क्‍वालिटी होती है कि वे पति को बताए बिना बचत का छोटा सा हिस्‍सा अपने पास बचा कर रख लेती हैं। हालांकि बचत करना अच्‍छी बात होती है लेकिन पत्‍नी ये राज हमेशा पति से छुपाती है। ये पैसा अधिकतर महिलाएं तब निकालती हैं जब उन्‍हें पैसों की सबसे ज्‍यादा जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें। ये 4 समस्याएं देती हैं किडनी की भयंकर बीमारी के संकेत: Kidney Disease Problem

मायके के राज

किसी भी महिला के लिए उसका मायका और उससे जुड़े राज काफी अहम होते हैं। हालांकि पत्‍नी अपने पति से कुछ भी छुपाती नहीं है लेकिन कुछ राज ऐसे होते हैं जिससे उसके मायके की बदनामी या कमजोरी सामने आ सकती है तो पत्‍नी उसे छुपाने की कोशिश करती है। कई बार पति-पत्‍नी का झगड़ा होने पर पति इन राज का फायदा उठा सकते हैं या उसके खिलाफ हथियार के रूप में इस्‍तेमाल कर सकते हैं, इसलिए पत्‍नी कुछ बातों को छुपाती है। 

पहले की हेल्‍थ प्रॉब्‍लम

पत्‍नी छुपाती हैं ये राज
Secrets of Wife-Previous health problems

माना कि शादी करने से पहले पति और पत्‍नी को अपने स्‍वास्‍थ्‍य, आर्थिक स्थिति और अफेयर के बारे में खुलकर बात करनी चाहिए लेकिन कई बार महिलाएं स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी समस्‍याएं छुपा जाती हैं। महिलाओं को लगता है कि पुरानी बीमारी या समस्‍याओं के बारे में जानकर पति उन्‍हें छोड़ देंगे। इसलिए पत्‍नी अपने रिश्‍ते को बनाए रखने के लिए पति से अपनी हेल्‍थ प्रॉब्‍लम के बारे में छुपाती हैं।

गुप्‍त दान

पति और पत्‍नी दोनों को अलग-अलग दान करना चाहिए और सचेत रहना चाहिए कि अपने गुप्‍त दान के बारे में किसी को न बताएं, यहां तक कि पति से भी छुपाएं। शास्‍त्रों के अनुसार पत्‍नी द्वारा किए गए दान को पति को बताने से इसका लाभ कम हो जाता है। घर में खर्च को लेकर मनमुटाव और झगड़े हो सकते हैं। साथ ही महिलाओं को इस बात का भी ध्‍यान रखना चाहिए कि दान में दिया गया धन उनका होना चाहिए न कि पति का तभी दान देने का फायदा होता है। यही वजह है कि महिलाएं अपने पति से दान के बारे में छुपाती हैं।